मुंबई : बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के ओला के 121 स्टोर्स होंगे बंद 

Mumbai: Without trade certificate, 121 Ola stores will be closed

मुंबई : बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के ओला के 121 स्टोर्स होंगे बंद 

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला के 121 स्टोर्स बंद होंगे। महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट विभाग ने लोकल RTO को इन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग ने ओला के 146 स्टोर्स की जांच की थी,इनमें 121 से ज्यादा स्टोर्स बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के चल रहे थे। दरअसल, पिछले महीने RTO ने महाराष्ट्र में ओला के कई स्टोर्स पर छापेमारी की थी।

मुंबई : महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला के 121 स्टोर्स बंद होंगे। महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट विभाग ने लोकल RTO को इन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग ने ओला के 146 स्टोर्स की जांच की थी,इनमें 121 से ज्यादा स्टोर्स बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के चल रहे थे। दरअसल, पिछले महीने RTO ने महाराष्ट्र में ओला के कई स्टोर्स पर छापेमारी की थी। स्टोर्स पर ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने के चलते 192 व्हीकल्स को जब्त कर कारण बताओ नोटिस दिए गए थे। ओला के स्टोर्स पर देशभर में RTO कार्रवाई हुई थी। अब तक महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के 32 स्टोर्स पर रेड पड़ चुकी है। इसके अलावा राजस्थान में कुछ स्टोर्स पर भी कार्रवाई की गई है। इसमें 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों को जब्त किया जा चुका है। 

 

Read More महाराष्ट्र : मंत्रिमंडल का विस्तार... शिवसेना-राकांपा के इन नेताओं को मिला मंत्री बनने का मौका

ओला इलेक्ट्रिक शेयर 0.26% की मामूली तेजी के साथ ₹53.02 रुपए पर बंद हुआ। एक महीने में ओला का शेयर 4% से ज्यादा गिरा है। वहीं पिछले एक साल में शेयर 40% से ज्यादा टूटा है। ओला का मार्केट कैपिटल 22.14 हजार करोड़ रुपए है। 

Read More मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तापमान और गिरेगा

ओला के स्टोर पर 4 बार हुई रेड 
8 मार्च- देशभर में ओला के कई स्टोर्स पर छापेमारी की गई। ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने के चलते कई स्टोर्स सील किए, इलेक्ट्रिक गाड़ियां जब्त की गईं।
12 मार्च- मध्यप्रदेश के जबलपुर में 2 स्टोर पर RTO ने रेड मारी। इस दौरान ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने 14 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जब्त किए।
18 मार्च- इंदौर में 4 स्टोर पर छापा मारा। ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने के चलते कारण बताओ नोटिस दिया गया।
17 से 19 मार्च- महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में 26 स्टोर पर रेड हुई। इसमें 36 व्हीकल्स को जब्त कर नोटिस दिए गए।

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की