अकोला में महिला पर नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण का आरोप पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

अकोला में महिला पर नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण का आरोप पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां महिला पर नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 17 साल के लड़के साथ हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि 29 साल की महिला पति से अलग रहती है. अपने साथ वह बहन की बेटी को रखती है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला एक दाल मिल में काम करती है. जहां उसकी मुलाकात एक नाबालिग लड़के से हुई. इस दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे. 31 जनवरी को आरोपी महिला अपने बहन की बेटी को छोड़कर कहीं चली गई. 9 साल की बच्ची को रोता देख पड़ोसियों ने उसकी मौसी को ढूंढना शुरू किया. लेकिन दो दिन तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका.

Read More ठाणे एसटी डिपो में सुरक्षा पर सवाल... गरदुल्लों और असामाजिक तत्वों का कब्जा !

फिर एमआईडीसी पुलिस थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई. इस दौरान पता चला कि एक नाबालिग लड़का गायब है. जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही थी. लेकिन 9 फरवरी को लड़का अचानक अपने घर लौट आया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. लड़के की निशानदेही पर आरोपी महिला को ढूंढा गया और उसे गिरफ्तार किया गया. लड़के की परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. थाने के दरोगा श्रीरंगम ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. उसके बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है.

Read More महाराष्ट्र के बीड में उल्कापिंड जैसी वस्तुएं गिरीं; दहशत में लोग

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत  मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत 
शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में भाजपा शासन को औरंगजेब से भी बदतर बताया और दावा किया...
मुंबई : 74 वर्षीय व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 18.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार
दादर रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत व्यक्ति ने महिला को गलत तरीके से छूने के बाद यात्रियों ने की पिटाई 
ठाणे : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में अपने आवास पर होली मनाई
नई दिल्ली : पाक ने ट्रेन हाईजैक का आरोप भारत पर लगाया; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली : साइबर क्राइम मामलों में शामिल 3962 से ज्यादा स्काइप आईडी और 83,668 वॉट्सऐप अकाउंट्स की पहचान करके किए ब्लॉक  
मुंबई : सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media