ACB had
Mumbai 

मुंबई में भ्रष्टाचार के आरोप में BMC इंजीनियर गिरफ्तार... ACB ने बिछाया था जाल

मुंबई में भ्रष्टाचार के आरोप में BMC इंजीनियर गिरफ्तार... ACB ने बिछाया था जाल मुंबई की नगर पालिका के एक इंजीनियर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र एसीबी ने जाल बिछाकर उसे भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा है। जानकारी के अनुसार इंजीनियर 8.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। फ़िलहाल पूछताछ चल रही है। महाराष्ट्र एसीबी इस मामले में अन्य की भी जांच कर रही है।  महाराष्ट्र एसीबी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एसीबी ने बीएमसी के एच वार्ड की सीमा में अवैध दूसरी मंजिल के निर्माण को नियमित करने के लिए 8.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में एक बीएमसी इंजीनियर मोहन राठौड़ को गिरफ्तार किया है। 
Read More...

Advertisement