quickly

भारतीय सेना चीन सीमा पर हर मौसम में तेजी से पहुंच सकेगी... 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी सेला सुरंग

भारतीय सेना चीन सीमा पर हर मौसम में तेजी से पहुंच सकेगी...  13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी सेला सुरंग भारतीय सेना अब हर मौसम में तेजी से चीन सीमा तक पहुंच सकेगी। इससे तेजपुर से तवांग तक यात्रा के समय में एक घंटे से अधिक की कमी आएगी। पीएम ने अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन की बस को हरी झंडी दिखाकर सेला सुरंग का उद्घाटन किया, जो इससे होकर गुजरी। सेला सुरंग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी डबल-लेन सुरंग है। 825 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किया है। चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट होने के कारण यह सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई में कच्चे आमों को जल्दी पकाने के लिए रसायनों का इस्तेमाल...

मुंबई में कच्चे आमों को जल्दी पकाने के लिए रसायनों का इस्तेमाल... आम का सीजन आते ही मुनाफाखोरी की लालच में व्यापारी कच्चे आमों को जल्दी पकाने के लिए रसायनों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका प्रतिकूल लोगों की सेहत पर पड़ता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ व्यापारी आम पर सीधे रसायनों का छिड़काव करते नजर आ रहे हैं। जब उन व्यापारियों ने वीडियो बनाते देखा तो स्प्रे की बॉटल छिपाने लगे। मुनाफाखोरी की लालच में आम व्यापारियों द्वारा की गई इस हरकत का लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
Read More...

Advertisement