among political parties
Maharashtra 

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में तैयारी तेज... बांद्रा वेस्ट में आशीष शेलार बनाम राजेश शर्मा के बीच होगा घमासान

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में तैयारी तेज... बांद्रा वेस्ट में आशीष शेलार बनाम राजेश शर्मा के बीच होगा घमासान बांद्रा पश्चिम का क्षेत्र बांद्रा वर्ली सी लिंक से मिलन सबवे तक है। इसमें बांद्रा, खार और सांताक्रुज पश्चिम का इलाका शामिल है। बांद्रा को मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है। यहां 8% उच्च आय वर्ग, 30% मध्यम आय वर्ग और 62% निम्न आय वर्ग के लोग रहते हैं। बांद्रा पश्चिम एक विविधतापूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें मुस्लिम, ईसाई और हिंदू मतदाता हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम जनसंख्या 78000, क्रिश्चिन 23612, उत्तर भारतीय 30000, गुजराती 45000, सिख 5000, दक्षिण भारतीय 12000, मराठी 30000, राजस्थानी 15000, अनुसूचित जाति 10000 और पारसियों की जनसंख्या मात्र 200 है। इस क्षेत्र में रिडेवलपमेंट एक बड़ी समस्या है। खार के दाण्डा इलाके में पेयजल आपूर्ति भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से जूझना इस क्षेत्र के लोगों की नियति बन गई है।
Read More...

Advertisement