ठाणे में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मामला दर्ज...
A case was registered against father for raping a minor daughter in Thane ...
ठाणे में पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिल-डायघर थाने के अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में परिवार जब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में रहता था, तब 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी से उस समय दुष्कर्म किया जब वह सो रही थी।
ठाणे : ठाणे में पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिल-डायघर थाने के अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में परिवार जब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में रहता था, तब 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी से उस समय दुष्कर्म किया जब वह सो रही थी।
आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब किशोरी की मां ने आरोपी पिता से अपराध के बारे में पूछा तो उसने उसकी भी पिटाई की।
अधिकारी ने बताया कि जब कुछ रिश्तेदारों ने अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने इसे अपनी बेटी द्वारा लगाया गया झूठा आरोप बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले परिवार ठाणे के शिल फाटा में रहने के लिए आया, जहां व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी से दो बार दुष्कर्म किया।
Comment List