पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा…महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव भाजपा अपने बलबूते लड़ेगी

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा…महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव भाजपा अपने बलबूते लड़ेगी

Rokthok Lekhani

Read More भिवंडी में सेंधमारी, बिजली और वाहन चोरी की चार घटनाएं दर्ज

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (B J P) महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव अपने बल पर लड़ेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। महाराष्ट्र में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी।

Read More एक्टिवा से नियंत्रण खोने के बाद मुलुंड के 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत !

हम आगामी नगर निगम, जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर निगम चुनावों में भी सफल होना चाहते हैं। मुंबई नगर निगम समेत पूरे महाराष्ट्र में भाजपा का भगवा झंडा फहराया जाना है। इसलिए कार्यकर्ताओं को यह उत्साह बनाए रखना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में विजय उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा किया। तब शिवसेना के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे ज्यादा सीटें दी थीं।

Read More  भयंदर: एमबीएमसी के 22 कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एसीबी ने पकड़ा 

इसके बावजूद हमारी पीठ में खंजर घोंपकर शिवसेना ने सत्ता स्थापित कर ली। सत्ता मिलने के बाद राज्य में सरकार ठीक से नहीं चल रही है। राज्य में विकास कार्य ठप हैं। चल रहे सभी प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के हैं। किसानों को मदद नहीं मिल रही है, प्रोजेक्ट बंद हैं, बिजली की किल्लत है। जीएसटी का पैसा मिलने के बाद भी राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने को तैयार नहीं है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार और मुख्यमंत्री को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए।

Read More मुंबई में पूर्व बीजेपी सांसद के भतीजे ने की आत्महत्या... बिल्डिंग की छठी मंजिल से लगाई छलांग

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटिल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल बोंडे, पार्टी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव , केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य शिंदे , धनंजय महाडिक , केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ,मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र : लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए महाराष्ट्र : लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए
महाराष्ट्र के मालेगांव के पास गुरुवार को रेल हादसा हुआ है. अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से...
मुंबई : 2.3 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप; वकील की जमानत याचिका खारिज
ठाणे:: डाक विभाग में नौकरी दिलाने का वादा करके 3 लाख रुपये की ठगी
मुंबई: एसबीएसबीएल के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
नवी मुंबई पुलिस ने सुक्खा नामक शूटर को गिरफ्तार 
मुंबई कस्टम्स ने 1.25 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी करने की कोशिश में दो लोगों को गिरफ्तार किया
रियाद - मुंबई उड़ान को "सुरक्षा अलर्ट" के बाद मस्कट की ओर मोड़ दिया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media