मुलुंड के वर्धमान नगर में प्रापर्टी के लिए बेटे ने 46 वर्षीय मां की गला काटकर की हत्या…आत्महत्या की कोशिश नाकाम
Rokthok Lekhani
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हृदय विदारक वारदात सामने आई है। जहां बेटे ने अपनी ही मां की गला काट कर निर्ममता से हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार मुलुंड के वर्धमान नगर में 46 वर्षीय मां की हत्या कर बेटे ने लोकल के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन वह आत्महत्या करता उसके पहले पुलिस ने उसे धरदबोचा। मुलुंड पुलिस ने पंचनामा कर मामला दर्ज कर और अधिक जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मुलुंड के वर्धमान नगर में आरोपी बेटा जयेश पांचाल ने बीती शाम को 46 वर्षीय छाया महेश पांचाल का गला चीरकर हत्या कर दीया। हत्या के बाद आरोपी जयेश पांचाल ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के पास लोकल के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की है। लेकिन तभी रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जख्मी होने की अवस्था में राज हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया है। घटना के बाद मुलुंड पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा की।
जोन 7 के पुलिस उपआयुक्त (DCP) प्रशांत कदम ने कहा, मां और उसके बेटे के बीच किसी संपत्ति को लेकर संपत्ति का विवाद था और दोनों डिप्रेशन में चले गए थे। मृतक के गले में चोट के निशान हैं। जयेश फिलहाल बेहोश है। उसने रेलवे ट्रैक पर खुद को मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गया है। मुलुंड वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोथमिरी ने कहा कि, घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को गुजराती भाषा में एक पत्र मिला है। आरोपी जयेश के पिता महेश पांचाल ने पुलिस को बताया है कि, वह पत्र उसके बेटे की राइटिंग में है।
Comment List