NCP प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील ने की शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना... फडणवीस बिन विभाग के मंत्री...
NCP State President Jayant Patil criticized the Shinde-Fadnavis government... Fadnavis Bin Department Minister...
3.jpg)
मुंबई : राज्य में नई सरकार की स्थापना होकर २७ दिन बीत चुके हैं, बावजूद इसके मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों का बंटवारा लटका हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ही सरकार की गाड़ी हांक रहे हैं। मंत्रिमंडल की बैठक ले रहे हैं लेकिन उपमुख्यमंत्री का पद संभालनेवाले देवेंद्र फडणवीस अब भी बिन विभाग के मंत्री के रूप में घूम रहे हैं।
अपने करीबियों की नाराजगी दूर करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार में विलंब किया जा रहा है। भाजपा खेमे में जबरदस्त बेचैनी है। इन शब्दों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील ने कल शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जयंत पाटील ने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट के कम से कम ४० विधायकों में मंत्री बनने की होड़ लगी हुई है। दूसरी तरफ भाजपा विधायकों ने भी मंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के पास जोरदार लॉबिंग शुरू की है।
महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार की स्थापना हुए करीब १ महीने हो रहा है लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार अभी तक नहीं हुआ है। इस पृष्ठभूमि पर राकांपा विधायक अमोल मिटकरी ने संकेत देते हुए कहा कि पिछली बार देवेंद्र फडणवीस सरकार में जो मंत्री थे, उन्हें इस बार मंत्री पद न दिया जाए, ऐसा अमित शाह या भाजपा हाईकमान ने निर्देश दिया है इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद पैदा हो गया है, ऐसा राजनीतिक गलियारे में चर्चा है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List