पनवेल में महिला की हत्या के आरोप में पति, प्रेमिका सहित छह लोग गिरफ्तार...

Six people including husband, girlfriend arrested for killing woman in Panvel

पनवेल में महिला की हत्या के आरोप में पति, प्रेमिका सहित छह लोग गिरफ्तार...

Panvel रेलवे स्टेशन के बाहर पिछले सप्ताह महिला की हत्या के आरोप में पति, प्रेमिका सहित छह लोगों को खांडेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो इस हत्या के लिए पति ने दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी थीं। प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की सुपारी तीन लाख रुपए में देकर जान ले ली थी।

पनवेल : पनवेल रेलवे स्टेशन के बाहर पिछले सप्ताह महिला की हत्या के आरोप में पति, प्रेमिका सहित छह लोगों को खांडेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो इस हत्या के लिए पति ने दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी थीं। प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की सुपारी तीन लाख रुपए में देकर जान ले ली थी।

इस मामले में मंगलवार को यानी आज पुलिस पत्रकार परिषद लेकर और भी खुलासे करनेवाली है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को प्रियंका देवरतसिंह रावत की पनवेल स्टेशन के पास हत्या कर दी गई थी। पनवेल के विहीघर स्थित महालक्ष्मी सिटी की रहनेवाली प्रियंका रात को पनवेल रेलवे स्टेशन-पूर्व में ऑटो-रिक्शा स्टैंड के तरफ से घर जा रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसके गले पर चाकू से हमला कर भाग गया।

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के पहले मृतक महिला के पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया, उनसे पूछताछ के बाद हत्या को अंजाम देनेवाले चार सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मुंबई : विशेष टाडा अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया; टाइगर मेमन, याकूब मेमन के परिवार की 14 अचल संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश

आरोपी प्रेमिका मानखुर्द में एक क्लासेस में शिक्षिका के तौर पर काम करती थी। क्लासेस के संचालक ने उसे बुलढाणा के सुपारी किलर गिरोह से मिलाया। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी का लोकेशन दिया, जिसके बाद आरोपी हत्या को अंजाम देकर फरार हो गए।

Read More मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे  मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 
राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में...
गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार
तेलंगाना में माओवादी के 86 सदस्य ने पुलिस के सामने कर दिया आत्मसमर्पण;  20 महिलाएं शामिल 
मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 
मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media