BMC के कई प्रोजेक्ट होंगे पूरे, नए साल में मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात...

Many projects of BMC will be completed, Mumbaikars will get relief from traffic jam in the new year.

BMC के कई प्रोजेक्ट होंगे पूरे, नए साल में मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात...

मुंबईकरों के लिए काफी राहत वाला होगा। ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे मुंबईकरों का सफर आसान करने के लिए बीएमसी के कई प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं, कई के शुरू होने की उम्मीद है। ये प्रोजेक्ट हजारों करोड़ रुपये के हैं।

मुंबई: यह साल मुंबईकरों के लिए काफी राहत वाला होगा। ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे मुंबईकरों का सफर आसान करने के लिए बीएमसी के कई प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं, कई के शुरू होने की उम्मीद है। ये प्रोजेक्ट हजारों करोड़ रुपये के हैं। जहां कोस्टल रोड आम लोगों के आने-जाने के लिए खुल सकता है, वहीं गोरेगांव-मुलुंड लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। गोखले ब्रिज को मई में खोलने की योजना है।

हिमालय ब्रिज अगले महीने चालू हो जाएगा। अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड का काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है। बीएमसी इस साल करीब 400 किमी लंबी सड़क पूरी तरह से सीमेंटेड करेगी। इससे जहां मुंबईकरों का समय बचेगा, वहीं ईंधन की भी बचत होगी।

Read More मुंबई : हाउसिंग सोसाइटियों में शराब की दुकानें चलाने के लिए एनओसी अनिवार्य: अजित पवार

12,700 करोड़ रुपये लागत से बनाये जा रहे कोस्टल रोड से 35 परसेंट होगी ईंधन की बचत होगी। कमिश्नर चहल ने दावा किया है कि इस साल के अंत तक कोस्टल रोड को खोल दिया जाएगा। इसका काम 13 अक्टूबर 2018 से शुरू हुआ। अब तक कोस्टल रोड का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

Read More दादर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर फुट ओवरब्रिज की उत्तरी तरफ की सीढ़ियां 30 अप्रैल तक यात्रियों के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगी

बीएमसी मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक 10.58 किलोमीटर लंबा कोस्टल रोड बना रही है। प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाइओवर से प्रियदर्शिनी पार्क के बीच 2.072 किमी लंबी दो समानांतर टनल बना रही हैं। 8 लेन के इस फ्री-वे से रोज 1.30 लाख वाहन गुजरेंगे। यहां अंडरग्राउंड पार्किंग में 1,852 कारों की पार्किंग का इंतजाम होगा।

Read More मुंबई: दो कारीगर जावेरी बाजार से ₹1.25 करोड़ के कीमती सामान लेकर फरार; गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज 


4.32 किमी लंबी और 45.46 मीटर चौड़ी अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड सीमेंट-कॉंक्रीट से 2016 से बनाई जा रही है। इसका 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बीएमसी इसे जल्द ही ट्रैफिक के लिए खोल देगी। इस मार्ग से अंधेरी से घाटकोपर सीधे जाया जा सकता है। पवई और कुर्ला भी कनेक्टेड हैं। एमआईडीसी मरोल जाने का यह महत्वपूर्ण मार्ग है।

Read More विरार : 3 माह के बच्चे के अपहरण मामले में बड़ी सफलता


12.2 किमी लंबी गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के जरिए 75 मिनट की दूरी महज 25 मिनट में पूरी की जा सकेगी। बीएमसी ने फरवरी से इसे बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसकी लागत 16,072 करोड़ रुपये होगी और यह दो साल में बन जाएगी।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत  मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत 
शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में भाजपा शासन को औरंगजेब से भी बदतर बताया और दावा किया...
मुंबई : 74 वर्षीय व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 18.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार
दादर रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत व्यक्ति ने महिला को गलत तरीके से छूने के बाद यात्रियों ने की पिटाई 
ठाणे : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में अपने आवास पर होली मनाई
नई दिल्ली : पाक ने ट्रेन हाईजैक का आरोप भारत पर लगाया; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली : साइबर क्राइम मामलों में शामिल 3962 से ज्यादा स्काइप आईडी और 83,668 वॉट्सऐप अकाउंट्स की पहचान करके किए ब्लॉक  
मुंबई : सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media