महाराष्ट्र में गद्दार बिक सकते हैं पर शिवसैनिकों का प्रेम नहीं - उद्धव ठाकरे

Traitors can be sold in Maharashtra but the love of Shiv Sainiks cannot - Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र में गद्दार बिक सकते हैं पर शिवसैनिकों का प्रेम नहीं - उद्धव ठाकरे

गद्दार बिक सकते हैं, खोखे से उन्हें खरीदा जा सकता है, लेकिन शिवसैनिकों का प्रेम बिकाऊ नहीं है। यह बात उद्धव ठाकरे ने सोमवार को बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर शिवसेना उद्धव गुट द्वारा षणमुखानंद सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में बीजेपी और शिंदे गुट पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास मोदी हैं, लेकिन वह यह जानते है कि महाराष्ट्र में बालासाहेब ठाकरे का नाम लिए बिना उन्हें वोट मिलने वाले नहीं है

मुंबई: गद्दार बिक सकते हैं, खोखे से उन्हें खरीदा जा सकता है, लेकिन शिवसैनिकों का प्रेम बिकाऊ नहीं है। यह बात उद्धव ठाकरे ने सोमवार को बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर शिवसेना उद्धव गुट द्वारा षणमुखानंद सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में बीजेपी और शिंदे गुट पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास मोदी हैं, लेकिन वह यह जानते है कि महाराष्ट्र में बालासाहेब ठाकरे का नाम लिए बिना उन्हें वोट मिलने वाले नहीं है।

आज हिंदुत्व के नाम पर एक दीवार खड़ी करने फौलादी शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है। हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि महाविकास आघाडी के साथ जाकर हमने हिंदुत्व छोड़ दिया। लेकिन, अब वही खुलेआम कह रहे हैं कि वह भी शरद पवार की सलाह लेते हैं, फिर हमने क्या गलत किया था।

Read More नई दिल्ली : आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एआई का इस्तेमाल करके 'रेल ट्रैक इंस्पेक्शन रोबोट' तैयार किया

उद्ध‌व ठाकरे कहा कि सुभाष चंद्र बोस वामपंथी विचारधारा के थे और संघ दक्षिणपंथी विचारधारा वाला संगठन है। लेकिन आजकल खुले आम विचारधारा को हड़पने का काम चल रहा है। संघ का न तो स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान था और न ही संयुक्त महाराष्ट्र के आंदोलन में। कोई खुद को कुछ भी कह ले मोदी हैं लेकिन बालासाहेब के नाम के सिवा वोट नहीं मिलते यह बात आज उन्होंने मान्य कर ली है। हमारे द्वारा किए गए कार्यों का लोकार्पण प्रधानमंत्री ने किया।

Read More मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग अब मृत्यु मार्ग बन गया? 

तीन साल हमने काम किया, इसलिए आज वे लोकार्पण कर सके। मोदी उस दिन बोले वह काफी गंभीर है। भक्त अंधे होते हैं यह हम समझ सकते हैं, लेकिन गुरु भी अंधा है। 2002 तक मुंबई मनपा घाटे में थी। 650 करोड़ रुपये का घाटा था। तब के आयुक्त सुबोध कुमार और हमारे लोगों ने बीएमसी को सशक्त बनाया। तब जाकर बीएमसी के फिक्स डिपाजिट तैयार हुए।

Read More नासिक : कार में करीब 500 किलोग्राम 'बीफ' ले जाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र में आने वाले उद्योगों को हड़प लिया गया। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र हड़प लिया। फिल्म सिटी हड़पने की कोशिश चल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 5 लाख करोड़ के निवेश ले गए। मुंबई महानगरपालिका खुद के पैसे से सड़क बना रही है। टोल फ्री कोस्टल रोड ला रही है। यह सारे उपक्रम इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि बीएमसी के पास मजबूत फिक्स डिपाजिट है।

Read More पुणे :अपराधी के साथ मुठभेड़ के दौरान डीसीपी सहित दो पुलिस अधिकारी घायल

इसमें से 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों का, भविष्य निर्वाह निधि का, ग्रैच्युटी का और अन्य मदों का है। लेकिन, उन्हें लगता है कि मुंबई महानगरपालिका सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है। लेकिन, हमारे लिए मुंबई हमारी मातृभूमि है। वह शाकाहारी होंगे, लेकिन उन्हें मुंबई को मुर्गी समझकर काटना है। यह मुंबई मराठी लोगों ने खून बहाकर हासिल की है। मराठी लोग अपनी मुंबई को इन लोगों के हाथ में नहीं जाने देंगे।

उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में राज्यपाल द्वारा पदमुक्त होने की इच्छा जताए जाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी देर बाद सद्बुद्धि आई है। उन्हें महाराष्ट्र से भगा देना चाहिए ता। महाराष्ट्र के महापुरुषों छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले सावित्री बाई फुले का अपमान राज्यपाल ने किया है। इन महापुरुषों के अपमान पर चुप बैठने वाले बालासाहेब ठाकरे के अनुयायी कैसे हो सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार  बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार 
कर्नाटक पुलिस ने रविवार को बताया कि बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिलाओं को 37 किलोग्राम से अधिक नशीले...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री को मुआवजे के मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा
मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान
पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 
भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा
मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media