BJP नेता नारायण राणे की बढ़ीं मुश्किलें...संजय राउत ने भेजा मानहानि का नोटिस
BJP leader Narayan Rane's problems increased...Sanjay Raut sent defamation notice

केंद्री मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, संजय राउत ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने आरोप लगाया है कि राणे ने 15 जनवरी, 2023 को उनके खिलाफ अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी की जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। संजय राउत के वकील अधिवक्ता सार्थक पी शेट्टी राउत ने इसकी जानकारी दी है।
महाराष्ट्र : केंद्री मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, संजय राउत ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने आरोप लगाया है कि राणे ने 15 जनवरी, 2023 को उनके खिलाफ अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी की जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। संजय राउत के वकील अधिवक्ता सार्थक पी शेट्टी राउत ने इसकी जानकारी दी है।
राउत ने कहा कि राणे को अपने आरोप साबित करने चाहिए या फिर उनसे माफी मांगनी चाहिए। राउत ने एक ट्वीट में कहा कि नारायण राणे मेरे और शिवसेना के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्हें अपना आरोप साबित करना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए। मैंने अपने वकील सार्थक शेट्टी के माध्यम से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। जय महाराष्ट्र।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List