मुंबई: आठ लाख महिलाओं को 1500 के बजाय सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे

Mumbai: Eight lakh women will get only 500 rupees instead of 1500

मुंबई: आठ लाख महिलाओं को 1500 के बजाय सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे

अपने खर्च काम करने में जुटी महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में फिर बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद योजना के तहत आठ लाख महिलाओं को 1500 के बजाय सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे। सरकार के नियम के मुताबिक, 1500 रुपये उन्हीं लाभार्थियों को दिए जाएंगे, जिन्हें दूसरी योजना का फायदा नहीं मिल रहा है। जिन्हें नमो शेतकरी महासम्मान निधि से भी 1000 रुपये लाभ मिल रहा है, उन्हें लाडली बहना योजना के तहत 500 रुपये से संतोष करना होगा।

मुंबई: अपने खर्च काम करने में जुटी महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में फिर बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद योजना के तहत आठ लाख महिलाओं को 1500 के बजाय सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे। सरकार के नियम के मुताबिक, 1500 रुपये उन्हीं लाभार्थियों को दिए जाएंगे, जिन्हें दूसरी योजना का फायदा नहीं मिल रहा है। जिन्हें नमो शेतकरी महासम्मान निधि से भी 1000 रुपये लाभ मिल रहा है, उन्हें लाडली बहना योजना के तहत 500 रुपये से संतोष करना होगा।
 
 
लाडली बहना योजना का बजट घटा
महाराष्ट्र में महायुति की सरकार लाडली बहना योजना और नमो शेतकरी महासम्मान निधि के दम पर दूसरी बार सत्ता में आई। दोनों योजनाओं में लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में हैं। राज्य सरकार पर अपने खर्चों को नियंत्रित करने का दबाव है, लेकिन उसे अपनी मुख्य योजनाओं को भी चलाना है। राज्य पर 2025-26 तक 9.3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज होने का अनुमान है।2025-26 के बजट में महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहना योजना की राशि 46,000 करोड़ रुपये से घटाकर 36,000 करोड़ रुपये कर दिए गए। इसके बाद से योजना के लाभार्थियों की संख्या कम होती गई।
 
जांच के बाद घटी लाभर्थियों की संख्या
सरकार लाडली बहना योजना के लाभार्थियों की जांच कर रही है ताकि सिर्फ सही लोगों को ही इसका फायदा मिले। अक्टूबर में इस योजना के लिए लगभग 2.63 करोड़ आवेदन आए थे। जांच के बाद फरवरी तक यह संख्या 11 लाख घटकर 2.52 करोड़ हो गई। फरवरी और मार्च में, केवल 2.46 लाख महिलाओं को ही पैसे मिले। एक अधिकारी ने बताया कि आवेदनों की पहले जिलों से राज्य मुख्यालय तक जांच की गई। इसके बाद हर स्तर पर इसे क्रॉस चेक भी किया गया।

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा; 4 किलो ड्रग्स जब्त मुंबई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा; 4 किलो ड्रग्स जब्त
मुंबई में पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी कर 4 किलो ड्रग्स जब्त किया, जिसकी...
मुंबई : ईडी ऑफिस में लगी आग गंभीर मुद्दा - सुप्रिया सुले
मुंबई : बस सेवाओं का किराया दोगुना
नई दिल्ली : आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कोर्ट में किया पेश, NIA ने मांगा 12 दिन का रिमांड
मुंबई पुलिस ने अल्पकालिक वीज़ा पर आए 17 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा
मुंबई :  दो गुटों के बीच विवाद; हिंसक झड़प के दौरान दुकानों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़
मुंबई :  पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर के रिटायरमेंट को लेकर पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media