बीएमसी प्रॉपर्टी टैक्स वसूली टारगेट पूरा नहीं कर पाई... पूरे साल में 5,350 करोड़ का टैक्स किया वसूल
BMC could not meet the property tax collection target… collected tax of 5,350 crores in the whole year
.jpg)
मुंबई में दूसरा सबसे कम टैक्स वसूलने वाला आर साउथ वार्ड 83 प्रतिशत, के वेस्ट और एच पश्चिम वार्ड बांद्रा में हुई है। इसी तरह पूर्व उपनगर में टी वार्ड 100 प्रतिशत टैक्स वाला है। एल वार्ड कुर्ला और एम ईस्ट मानखुर्द में सबसे कम 77 प्रतिशत टैक्स वसूल किए गए। बीएमसी मुंबई में बड़े प्रोजेक्ट पर काम रही है। हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उसकी कमाई भी कम हो रही है। जानकारों का मानना है कि बीएमसी की कमाई इसी तरह घटती रही तो आने वाले वर्षों में बीएमसी को बड़े प्रोजेक्ट करना मुश्किल होगा।
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका प्रापर्टी टैक्स वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में विफल रही। वर्ष 2022 में कुल 6,000 करोड़ रुपए वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस वर्ष केवल केवल 5,350 करोड़ रुपए वसूल हो सकें हैं। वर्ष 2021 में बीएमसी ने 5,792 करोड़ रुपए जमा किया किया था। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल लगभग 3 हजार 500 करोड़ कम कमाई हुई है। बीएमसी ने वर्ष 2022-23 के लिए 6 हजार करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा था, जिसे घटाकर 4,800 कर दिया था।
जकात बंद होने के बाद मुंबई महानगरपालिका की कमाई का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स ही है। प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वसूल करने के लिए बीएमसी प्रॉपर्टी जब्त करने से लेकर तमाम हथकंडे अपनाती है, लेकिन इतना करने के बाद भी उसकी कमाई कम हो रही है। आर्थिक वर्ष के आखिरी दिन 31 मार्च को शाम 5 बजे तक बीएमसी की तिजोरी में प्रॉपर्टी टैक्स के 5,350 करोड़ जमा हुए थे। निर्धारित लक्ष्य तो छोड़िए पिछले साल टैक्स वसूली तक भी नहीं पहुंच सकी। मनपा 24 वार्ड में में से मुंबई सिटी के 9 वार्ड में सबसे अधिक एफ साउथ परेल वार्ड में टार्गेट से अधिक 104 प्रतिशत वसूली हुई, जबकि सबसे कम ई वार्ड में मात्र 73 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया गया। पश्चिम उपनगर में सबसे अधिक कमाई वाला वार्ड दहिसर का आर नार्थ रहा, जिसने 105 प्रतिशत टैक्स वसूल किया।
मुंबई में दूसरा सबसे कम टैक्स वसूलने वाला आर साउथ वार्ड 83 प्रतिशत, के वेस्ट और एच पश्चिम वार्ड बांद्रा में हुई है। इसी तरह पूर्व उपनगर में टी वार्ड 100 प्रतिशत टैक्स वाला है। एल वार्ड कुर्ला और एम ईस्ट मानखुर्द में सबसे कम 77 प्रतिशत टैक्स वसूल किए गए। बीएमसी मुंबई में बड़े प्रोजेक्ट पर काम रही है। हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उसकी कमाई भी कम हो रही है। जानकारों का मानना है कि बीएमसी की कमाई इसी तरह घटती रही तो आने वाले वर्षों में बीएमसी को बड़े प्रोजेक्ट करना मुश्किल होगा।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List