महाराष्ट्र के नागपुर में डेढ़ करोड़ रुपये के गबन के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार...

Congress leader arrested in Maharashtra's Nagpur for embezzlement of Rs 1.5 crore.

महाराष्ट्र के नागपुर में डेढ़ करोड़ रुपये के गबन के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार...

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब्बार के अलावा उनके पूर्व सचिव इकबाल इस्माइल वेलजी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। ट्रस्ट के सचिव के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सितंबर 2022 में ताज अहमद अली अहमद सैयद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब्बार और उनके पूर्व सचिव ने बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।

महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक धर्मस्थल न्यास में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में रविवार को एक कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शेख हुसैन अब्दुल जब्बार, जो हजरत ताजुद्दीन बाबा दरगाह के मामलों का प्रबंधन करने वाले ताज बाग ट्रस्ट के अध्यक्ष थे, उन पर धर्मार्थ आयुक्त की अनुमति के बिना अपनी पत्नी से जुड़े खाते में 1.5 करोड़ रुपये स्थानांतरित करने और उसकी लेखा संबंधी जानकारी नहीं देने का आरोप है। कांग्रेस की नागपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष जब्बार एक जनवरी, 2011 से 31 दिसंबर, 2016 के बीच तक ट्रस्ट के प्रमुख थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब्बार के अलावा उनके पूर्व सचिव इकबाल इस्माइल वेलजी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। ट्रस्ट के सचिव के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सितंबर 2022 में ताज अहमद अली अहमद सैयद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब्बार और उनके पूर्व सचिव ने बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।

Read More मुंबई: बिल्डर पर फायरिंग के पीछे संपत्ति विवाद; दो आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसने दोनों को एक स्थानीय अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने दोनों को 10 मई तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जब्बार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था और सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।  

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नांदेड़ : खाद्य विषाक्तता; 31 छात्र अस्पताल में भर्ती  नांदेड़ : खाद्य विषाक्तता; 31 छात्र अस्पताल में भर्ती 
महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में गुरुवार सुबह संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के एक मामले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 31 छात्रों...
छत्रपति संभाजीनगर: देवगिरी किले में ज्वलनशील सामग्री ले जाने से रोकने की मांग 
मुंबई: कांग्रेस कमेटी का संगठनात्मक फेरबदल मई के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा - रमेश चेन्निथला 
मुंबई: उद्धव सरकार के पुराने आदेश को रद्द करते हुए गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला; भुगतान एकसाथ 
नोएडा : नामी बिल्डर के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली : मानसून को लेकर अपडेट जारी; 103 से 105 प्रतिशत बारिश का अनुमान
मुंबई : 'डिजिटल गिरफ्तारी' घोटाले के पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media