कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में क्लास शुरू होने से पहले ही ढह गई स्कूल की इमारत... बाल-बाल बचे बच्चे

School building collapsed before classes started in Karnataka's capital Bengaluru...children narrowly escaped

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में क्लास शुरू होने से पहले ही ढह गई स्कूल की इमारत... बाल-बाल बचे बच्चे

शिवाजीनगर इलाके के पास कुक्स रोड पर स्थित इस इंग्लिश मीडियम नर्सरी स्कूल में 90 बच्चे पढ़ते हैं। हर दिन 70-80 नर्सरी के बच्चे स्कूल आते हैं और अगर स्कूल के समय में इमारत गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की ओर से संचालित एक नर्सरी स्कूल की इमारत सोमवार को क्लास शुरू होने से पहले ही ढह गई।

शिवाजीनगर इलाके के पास कुक्स रोड पर स्थित इस इंग्लिश मीडियम नर्सरी स्कूल में 90 बच्चे पढ़ते हैं। हर दिन 70-80 नर्सरी के बच्चे स्कूल आते हैं और अगर स्कूल के समय में इमारत गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने जेसीबी मशीनों से मलबा हटाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने जर्जर इमारत में नर्सरी स्कूल चलाने के लिए अधिकारियों को घेरा और कहा कि इससे बच्चों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। शिवाजीनगर से कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अधिकारियों ने पहले ही निर्वाचन क्षेत्र में पुरानी इमारतों की पहचान कर ली है।

Read More मुंबई के मुलुंड इलाके में 6 मंजिला इमारत में अचानक लगी आग... अंदर मौजूद थे 50 लोग

जो ढह गया, उसे मिलाकर तीन स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा। एक निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है, और जल्द ही एक नई इमारत बनाई जाएगी।

वहीं एक अन्य खबर में कुछ दिन पहले कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में एक ब्राह्मण छात्रा को मिड डे मील के दौरान अंडा खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया था। छात्रा के पिता ने स्कूल के हेडमास्टर और सहायक शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने मिड डे मील में अंडा परोसा जाना तो कबूला है, लेकिन किसी भी छात्र को खाने के लिए मजबूर किए जाने के आरोपों से इनकार कर दिया।

Read More युवक ने 22 मंजिला इमारत की छत से कूदकर कर ली आत्महत्या 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार  बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार 
कर्नाटक पुलिस ने रविवार को बताया कि बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिलाओं को 37 किलोग्राम से अधिक नशीले...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री को मुआवजे के मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा
मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान
पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 
भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा
मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media