मुंबई में भी सर्दी का आगाज; तापमान पहुंचा 17.5 डिग्री सेल्सियस
Winter has started in Mumbai also; Temperature reached 17.5 degrees Celsius

मुंबई: उत्तर भारत के साथ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी सर्दी का आगाज हो गया है। मुंबई में शनिवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। शनिवार को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
मुंबई: उत्तर भारत के साथ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी सर्दी का आगाज हो गया है। मुंबई में शनिवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। शनिवार को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। उपनगर का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड के बीच 7 से 9 जनवरी के दरमियान बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने कहा कि इस ठंड के बीच मुंबई और आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश भी हो सकती है। अरब सागर से पूर्व की तरफ आने वालीं नम हवाएं राजस्थान में सिस्टम (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के साथ मिलने के कारण मुंबई व आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और 7 से 9 जनवरी के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली संस्था स्काईमेट के प्रमुख मेट्रोलोजिस्ट महेश पलावत के अनुसार दक्षिण अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह अगर उत्तर की ओर बढ़ता है, तो एमएमआर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान गिरेगा।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List