संजय राउत ने पीएम मोदी को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ने की दी धमकी
Sanjay Raut threatened to bury PM Modi in the soil of Maharashtra
8.jpg)
संजय राउत ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। इसका इतिहास है, आप देख लीजिए इतिहास। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह (गुजरात की) मिट्टी औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी (नरेंद्र मोदी और अमित शाह) हैं।
महाराष्ट्र : शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। संजय राउत ने पीएम मोदी को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ने की धमकी दी है। दरअसल अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय राउत ने यह विवादित बयान दिया है।
संजय राउत ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। इसका इतिहास है, आप देख लीजिए इतिहास। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह (गुजरात की) मिट्टी औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी (नरेंद्र मोदी और अमित शाह) हैं।
संजय राउत ने आगे कहा कि आप इतिहास देखिए, औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ, यही वजह है कि वह (पीएम मोदी और अमित शाह) हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं।
लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। 27 साल तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ रहा था। अंत में हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी। संजय राउत यही नहीं रुके।
उन्होंने आगे जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तू कौन है, तू कौन है? यह मराठाओं का इतिहास है। यह मराठी का इतिहास है। आप अगर हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे। हम सब महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे।
बता दें कि ठीक इसी तरह का बयान बीते दिनों संजय राउत ने बुलढाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था। उन्होंने यहां कहा था कि महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। वहीं नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात में हुआ था। उसके पड़ोस वाले गांव में ही औरंगजेब का जन्म हुआ था।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List