पालघर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 लोगों को किया गिरफ्तार... लूट की वारदात को दिया था अंजाम

Palghar Police arrested 5 people of inter-state gang...

पालघर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 लोगों को किया गिरफ्तार... लूट की वारदात को दिया था अंजाम

पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेल ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने पालघर जिले के मानिकपुर में एक ‘कूरियर’ कार्यालय के मालिक से हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा 73 हजार रुपये से अधिक की लूट को अंजाम दिया था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पालघर: महाराष्ट्र में दिन ब दिन क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेल ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने पालघर जिले के मानिकपुर में एक ‘कूरियर’ कार्यालय के मालिक से हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा 73 हजार रुपये से अधिक की लूट को अंजाम दिया था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत मानिकपुर पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेल ने की है। मानिकपुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने ने बताया कि 19 अगस्त को हथियारबंद डकैतों ने एक ‘कूरियर’ कार्यालय में घुसकर, बंदूक और चाकू दिखाकर मालिक से 73,700 रुपये लूट लिए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और तकनीकी तथा खुफिया जानकारी के आधार पर स्थानीय निवासी अजय बलराम मंडल को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर्नाटक के चिकमंगलूर निवासी शंकर गौड़ा, उत्तर प्रदेश निवासी विजय सिंह, नई दिल्ली निवासी मोहम्मद शेख और झारखंड निवासी लालमणि यादव के रूप में हुई है। माने ने बताया कि आरोपियों पर पहले से ही कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र सहित भारत के विभिन्न राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि मानिकपुर की घटना के संबंध में पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310 (डकैती), 311 (मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से लूट या डकैती), 309 (डकैती), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया है। माने ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने एक पिस्तौल, आठ कारतूस, एक कार और अन्य सामग्री बरामद की, जिनकी कुल कीमत 3.14 लाख रुपये है।

Read More ठाणे : अंबरनाथ में कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव... पूरे शहर पर छाई धुंध

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media