एकनाथ शिंदे सरकार ने वसूली मामले में उद्योगपति जीतेंद्र नवलानी को दी क्लीन चिट…

एकनाथ शिंदे सरकार ने वसूली मामले में उद्योगपति जीतेंद्र नवलानी को दी क्लीन चिट…

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र : AIMIM अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी - वारिस पठान

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वसूली मामले में उद्योगपति जीतेंद्र नवलानी को क्लीन चिट दे दी है। इससे उद्योगपति जीतेंद्र नवलानी को बड़ी राहत मिली है। उन पर कारोबारियों और डवलपर्स से करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप था। इसकी जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा तथा विशेष जांच दल कर रहा था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पिछली सरकार ने जीतेंद्र नवलानी पर झूठे मामले दर्ज करवाए थे।

Read More कांग्रेस अगर अकेले चुनाव लड़ना चाहती तो वो अपनी भूमिका स्पष्ट करें - संजय राउत

इन मामलों की जांच में 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई तथ्य नहीं मिले थे। इसी वजह से जीतेंद्र नवलानी को मुंबई पुलिस ने क्लीन चिट दी है। सोमैया ने कहा कि इस मामले में वे तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल तथा तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे के विरुद्ध मानहानि का मामला दर्ज करने वाले हैं।

Read More महाराष्ट्र : एग्जिट पोल के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में मचा दी हलचल

इस संबंध में शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने बताया कि अगर ऐसा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जिसने जांच का आदेश दिया था, उन्हें सामने आकर बताना चाहिए कि आखिर जांच क्यों शुरु की गई थी। राऊत ने बताया कि सरकार बनते ही इस तरह का निर्णय बहुत ही जल्दबाजी में लिया गया है, जो गलत है। मामले की गहन छानबीन करना जरुरी है लेकिन इसे रोक दिया गया है।

Read More अमरावती में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल; 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए

उल्लेखनीय है कि राऊत ने आरोप लगाया था कि मुंबई के कारोबारी जीतेंद्र नवलानी ईडी अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर बिल्डरों से वसूली का रैकेट चला रहे हैं। राउत ने आरोप लगाया था कि 2015 से 2021 के बीच नवलानी ने फिरौती के तौर पर करीब 58.96 करोड़ रुपये की वसूली के लिए ईडी अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया। राऊत ने जीतेंद्र नवलानी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया के साथ मिलकर वसूली का आरोप भी लगाया था।


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media