प्रियंका चतुर्वेदी घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में हुईं ट्रोल

प्रियंका चतुर्वेदी घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में हुईं ट्रोल

मुंबई: शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी अपने एक ट्वीट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। दरअसल उन्होंने अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने के फैसले को गलत बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह फैसला बताता है कि सत्ता के नशे में सरकार किस हद तक चूर है। जिसके चलते वह न्यायपालिका का काम भी खुद ही कर रही है। सरकार खुद ही तय कर रही है कि किसके घर पर बुलडोजर चलाना है और किसके घर पर नहीं। उन्होंने लिखा है कि खुलेआम सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को खत्म कर रही है। प्रियंका ने इसे शर्मनाक बताया है।

दरअसल उन्होंने इशारों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। यूपी में आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा के नाम से भी मशहूर हैं। यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इसी राह पर चल रहे हैं।

Read More मुंबई: अस्पतालों में यांत्रिक सफाई पर खर्च होंगे 3190 करोड़ !

प्रियंका चतुर्वेदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर आनंद रंगनाथन ने लिखा है कि जब कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर पर बीएमसी का बुलडोज़र चला था तब क्या संवैधानिक मूल्यों का हनन नहीं हुआ था। उस समय भी तो कोर्ट के फैसले का इंतज़ार नहीं किया गया था। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में कंगना रनौत और महाविकास अघाड़ी सरकार आमने सामने आ गए थे।

Read More नवी मुंबई पुलिस ने सुक्खा नामक शूटर को गिरफ्तार 

ट्विटर पर ही अंकित सिंह ने शिवसेना के मुखपत्र सामना अखबार के एक प्याज को शेयर किया है। जो कंगना रनौत के घर पर हुई तोड़क कार्रवाई के बाद दूसरे दिन की है। अखबार में उस दिन ‘उखाड़ दिया’ हेडलाइन थी। इसके जरिये भी प्रियंका चतुर्वेदी पर निशाना साधने की कोशिश की गयी है।

Read More ठाणे जिले में अपहरण का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी...

सोशल मीडिया पर ही दर्शन पाठक ने तंज कसते हुए लिखा है, ‘ लगता है कि प्रियंका चतुर्वेदी अपनी पार्टी के खिलाफ बोल रही हैं। हालाँकि वो तोड़ा लेट हैं। लगता है कि पार्टी में आंतरिक डेमोक्रेसी है लेकिन विरोधी इसे स्वीकार नहीं करंगे।

Read More मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

कोई पहला मामला नहीं जब प्रियंका चतुर्वेदी ट्रोलर्स के निशाने पर आईं हों। इसके पहले भी ऐसे कई वाकये पेश आ चुके हैं।

Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media