मुंबई के अंधेरी में मिला महिला का शव…दो आरोपी हिरासत में

मुंबई के अंधेरी में मिला महिला का शव…दो आरोपी हिरासत में

Rokthok Lekhani

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अपराधियों का आतंक लगातार जारी है। अब मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर एक 32 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

Read More मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी

महिला उसी साइट पर काम भी करती थी। उसकी हत्या का शक दो साथी मजदूरों पर किया जा रहा है, जिन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी वेस्ट बंगाल के मूल निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी मजदूरों से पूछताछ कर रही है।

Read More ठाणे में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मामला दर्ज...

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है, जहां एक निर्माणधीन बिल्डिंग में एक महिला का शव मिला। शव के मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

Read More मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या; संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान उसी साइट पर काम करने वाली एक मजदूर के रूप में की गई है।

Read More प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित

वहीं आरोपी भी उसी साइट पर मृतक महिला के साथ ही काम करते थे। दोनों आरोपी और महिला साइट पर एक ही कमरे में रह रहे थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल की ओर भाग रहे थे लेकिन वर्धा रेलवे स्टेशन पर ही पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। महिला की मौत तो दो दिनों पहले ही हो चुकी थी। लेकिन साइट सुपरवाइजर को उस समय शक हुआ जब मृतक महिला और दोनों आरोपी काम से गायब थे। जब इनकी साइट पर तलाश की तो महिला का शव मिला। वहीं दोनों आरोपी फरार हो गए जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media