चुनाव प्रचार करने वालों में फिल्मी सितारों की लंबी कतार

Long queue of film stars among those campaigning

चुनाव प्रचार करने वालों में फिल्मी सितारों की लंबी कतार

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा मतदान क्षेत्र पर देश की नज़रें टिकी हैं। यहां से महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस की विधायक प्रतिभा धानोरकर चुनाव मैदान में हैं। करीब 9 महीने पहले ही प्रतिभा के सांसद पति बालू धानोरकर का निधन हो गया था।

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा मतदान क्षेत्र पर देश की नज़रें टिकी हैं। यहां से महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस की विधायक प्रतिभा धानोरकर चुनाव मैदान में हैं। करीब 9 महीने पहले ही प्रतिभा के सांसद पति बालू धानोरकर का निधन हो गया था। माना जा रहा है कि मतदाताओं की सहानुभूति प्रतिभा के साथ है।

साथ ही जिस कुनबी समाज से वे हैं, उस समाज के सबसे ज्यादा करीब 6 लाख मतदाता भी यहां हैं। बीजेपी उम्मीदवार मुनगंटीवार ने चुनाव प्रचार करने वालों में फिल्मी सितारों की लंबी कतार लगा दी है। सुनील शेट्टी, रवीना टंडन जैसे दिग्गज फिल्म स्टार उनका प्रचार कर रहे हैं। इससे मुनगंटीवार की सभाओं में भीड़ ज्यादा दिखाई दे रही है। इस बार कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 


चंद्रपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में जाति का समीकरण चला तो कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर जीतेंगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीजेपी के मुनगंटीवार का पलड़ा भारी होगा। दरअसल, मुनगंटीवार जिस कोमटी समाज से हैं, उसके वोट यहां बहुत कम हैं। वहीं, धानोरकर के समाज के 6 लाख मतदाता हैं। तेली समाज के तीन लाख मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और ढाई लाख माली समाज के वोट मुनगंटीवार को दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल मैदान में उतरे हैं।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

डोंबिवली पूर्व में व्यस्त सड़कों की खुदाई से नागरिक हैरान... डोंबिवली पूर्व में व्यस्त सड़कों की खुदाई से नागरिक हैरान...
डोंबिवली पूर्व रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों को सर्विस नाली बिछाने के लिए खोद दिया गया है, जिसके...
नवी मुंबई में आधा शहर सीसीटीवी कवरेज से बाहर... कमिश्नर द्वारा तय समय सीमा के भीतर भी काम नहीं हुआ पूरा
नालासोपारा में गैस रिसाव से लगी आग... तीन घायल
गुरुवार से कांदिवली, बोरीवली में 24 घंटे पानी की सप्लाई बंद !
महाराष्ट्र में बीजेपी का होगा अंतिम संस्कार... इसलिए पीएम मोदी की आत्मा यहां भटक रही- संजय राउत
नवी मुंबई में खुद को सरकारी अधिकारी बताकर व्यवसायी से की 2 करोड़ रुपये की ठगी...
शिंदे गुट से अब संजय निरुपम को बड़ा झटका... मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से उतारा प्रत्याशी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media