Mumbai 

मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए

मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए 16 सितंबर की सुबह पीड़ित को उनके मोबाइल फोन पर एक ‘वॉयस रिकॉर्ड’ संदेश मिला, इसमें कहा गया था कि उसका मोबाइल फोन दो घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा और किसी भी प्रश्न के लिए उन्हें अपने नंबर से शून्य अंक ‘डायल’ करना होगा। पीड़ित के शून्य अंक दबाते ही एक ‘वीडियो कॉल’ सक्रिय हो गई।’
Read More...
Mumbai 

ठाणे स्टेशन का प्लेटफार्म... यात्रियों के लिए बना परेशानी सबब

ठाणे स्टेशन का प्लेटफार्म... यात्रियों के लिए बना परेशानी सबब कल्याण और डोंबिवली में कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि नई सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनेगी। कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ, बदलापुर, कर्जत और कसारा के यात्री प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़े होते हैं। शाम के समय इस प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में यात्रियों को उपनगरीय ट्रेनों के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनों में बदलाव करते समय खतरे का सामना करना पड़ सकता है।
Read More...
Maharashtra 

नागपुर: ठग कांस्टेबल पुलिस की गिरफ्त में... थाने में जब्त वाहन बेचने का झांसा देकर कई लोगों को लगाया चूना

नागपुर: ठग कांस्टेबल पुलिस की गिरफ्त में... थाने में जब्त वाहन बेचने का झांसा देकर कई लोगों को लगाया चूना आरोपी कांस्टेबल पांचपावली पुलिस क्वार्टर निवासी सचिन भाऊराव ढोले (38) बताया गया। फिलहाल उसकी पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में है लेकिन जानकारी मिली है कि वह पिछले 3 महीनों से ड्यूटी पर अनुपस्थित था। जरीपटका पुलिस ने कुशीनगर निवासी हिमांशु राजेश वाघमारे (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हिमांशु शिक्षण ले रहा है। उसके पिता राजेश ऑटो चालक है। कुछ समय पहले उनकी सचिन से मुलाकात हुई थी। सचिन ने उन्हें अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बारे में पूछा था।
Read More...
Mumbai 

भिवंडी में तंग आकर युवक ने की आत्महत्या !

भिवंडी में तंग आकर युवक ने की आत्महत्या ! भिवंडी के रहने वाले एक युवक ने तंग आकर आत्महत्या कर लेने की घटना घटित हुई है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में ताडाली के रहने वाले कुणाल वासुदेव चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कामतघर न्यु ताडाली के रहने वाले सत्यानंद श्रीपुलकिंत झा ने नारपोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि 14 सितंबर को उनका लड़का गौरव झा (16) गणेश वडापाव सेंटर पर वडा पाव खाने के लिए गया था।
Read More...

Advertisement