accidents
Mumbai 

ठाणे: महज छह महीने में हादसों में 135 लोगों की मौत !

ठाणे: महज छह महीने में हादसों में 135 लोगों की मौत ! पिछले कुछ महीनों से भारी वाहन भार, जगह-जगह यातायात परिवर्तन के कारण ठाणेकर दुविधा में फंसे हुए हैं। पुलिस का तर्क है कि अगर ट्रैफिक जाम रहेगा तो शहर में हादसों की संख्या कम हो जाएगी. लेकिन जनवरी से जून तक महज छह महीने की अवधि में ठाणे कमिश्नरेट क्षेत्र में 135 लोगों की आकस्मिक मौत हो चुकी है. 135 मौतों में से 28 भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर हैं। इसलिए भिवंडी शहर का नारपोली इलाका जिले में दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है.
Read More...
Mumbai 

मुंबई में दो अलग अलग हादसों में 6 लोगों की मौत... 3 की हालत नाजुक

मुंबई में दो अलग अलग हादसों में 6 लोगों की मौत...  3 की हालत नाजुक दूसरा भीषण सड़क हादसा चेम्बूर के गवनपाड़ा इलाके में हुआ. तेज रफ्तार टोयोटा डिवाइडर से टकराने के कारण दो बार पलट गयी. हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को नजदीक के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना का कारण तेज ड्राइविंग बताया जा रहा है. घटनास्थल पर पुलिस स्टेशन के अधिकारी जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक ही इलाके रहने वाले थे. 
Read More...
Mumbai 

मनपा दुर्घटना टालने को थर्माप्लास्टिक का करेगी इस्तेमाल... सड़कों पर खर्च होंगे 150 करोड़ रुपए

मनपा दुर्घटना टालने को थर्माप्लास्टिक का करेगी इस्तेमाल... सड़कों पर खर्च होंगे 150 करोड़ रुपए मनपा रोड डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई शहर में इन कार्यों पर 50 करोड़, पश्चिम उपनगर में 50 और पूर्व उपनगर की सड़कों पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में 2050 किमी लंबी सड़कें हैं। इसमें से करीब 1200 किमी सड़कें सीमेंटेड हो चुकी हैं। जो सड़कें हाल ही में सीमेंटेड हुई हैं उनके भी डिवाइडर सहित अन्य मार्किंग का काम बाकी है। यह कार्य बरसात के बाद अक्टूबर से शुरू किए जाएंगे।
Read More...
Mumbai 

घोड़बंदर मार्ग पर गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण हादसों का डर...

घोड़बंदर मार्ग पर गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण हादसों का डर... घोड़बंदर मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन चलते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में शहरीकरण बढ़ा है। घोड़बंदर इलाके में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सरकारी अधिकारियों के आवास हैं। ठाणे शहर के अन्य हिस्सों की तुलना में घोड़बंदर क्षेत्र में ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी हैं और इस क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाएं भी चल रही हैं। वडाला-घाटकोपर-कासारवडवली मेट्रो पिछले कुछ सालों से इस रूट पर काम कर रही है।
Read More...

Advertisement