अवैध वसूली के चक्कर में युवक ने किया था मर्डर, 4 साल से वांछित बदमाश गिरफ्तार

अवैध वसूली के चक्कर में युवक ने किया था मर्डर, 4 साल से वांछित बदमाश गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More डोंबिवली : पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के शारीरिक संबंध का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, मामला दर्ज

मुंबई : मुंबई में अवैध वसूली के चक्कर में चार साल पहले मर्डर करने वाले बदमाश को शुक्रवार को UP-STF ने वाराणसी से गिरफ्तार किया। कैंट रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किए गए बदमाश की शिनाख्त जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना के धारीकापुर गांव निवासी सचिन उपाध्याय के तौर पर हुई है। आरोपी सचिन को कैंट थाने की पुलिस को सौंपा गया है। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले जाएगी।

Read More गणेशोत्सव या फलोकोत्सव? मंडपों के बाहर बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के विज्ञापन और होर्डिंग 

UP-STF की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 8 नवंबर 2018 को मुंबई में गोराई नाका मारूती चाल संतोष भवन नाला सोपारा में अजय जायसवाल की कबाड़ के दुकान के पास राजबहादुर पटेल की हत्या की गई थी। राजबहादुर पटेल गोराई नाका मारूती चाल रूम नंबर-31 संतोष भवन नाला सोपारा, जिला – पालघर, मुंबई का रहने वाला था।

Read More मुंबई / गणेशोत्सव पर जरूरी दिशा निर्देश भी जारी; विसर्जन के बाद तस्वीरें नहीं

इस संबंध में थाना तुलिंज मीरा भायेंदर वसई विरार में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में बदमाश सचिन उपाध्याय का नाम सामने आया था। सचिन के वाराणसी और उसके आसपास छुपे होने की सूचना मिलने पर इस संबंध में भायेंदर क्राइम ब्रांच द्वारा UP-STF से सहयोग मांगा गया था। एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फील्ड इकाई वाराणसी के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम अभिसूचना संकलन की कार्रवाई के लिए लगाई गई थी। अभिसूचना संकलन के दौरान विश्वस्त सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर आज कैंट स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया।

Read More एसटी की सभी बसों में विकलांग यात्रियों को स्थायी आरक्षित सीटें 

पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह बचपन से अपने मां-बाप के साथ मुंबई में रहता था। 20 साल की उम्र में उसे मुंबई में भाईगीरी करने का शौक हो गया था। जिसके कारण वह वाहन स्टैंड पर वाहन खड़ा करने वाले ड्राइवरों से अवैध तरीके से पैसा वसूलने का काम करने लगा। उसी दौरान राजबहादुर पटेल से पैसा मांगने पर उसके द्वारा इंकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद राजबहादुर पटेल की हत्या कर दी गई। हत्या करने बाद से ही वह मुंबई से भाग गया था। तभी से वह जौनपुर और आसपास के जिलों में छुप कर रह रहा था।


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज
कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जिले में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर...
ठाणे जिले में बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ... फिर लड़की से किया रेप, सहेली समेत 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बयान, मेरे बेटी-दामाद ने विश्वासघात किया, उन्हें नदी में फेंक दो....
पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
मुंबई : मलाड के मालवणी इलाके तृतीयपंथी का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
भिवंडी में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़... मामला दर्ज
नायगांव की सड़कों पर चलना खतरों से खाली नहीं... रोड पर पर गड्डे ही गड्डे

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media