महाराष्ट्र के कई प्रमुख मंदिरों में मास्क लगाना अनिवार्य...

It is mandatory to wear mask in many major temples of Maharashtra.

महाराष्ट्र के कई प्रमुख मंदिरों में मास्क लगाना अनिवार्य...

क्रिसमस और नववर्ष की लगातार छुट्टियां होने के कारण महाराष्ट्र के कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, शिरडी के साईंबाबा संस्थान को विदेशों में कोविड के बढ़ते प्रकोप के बारे में सतर्क कर दिया गया है।

मुंबई : क्रिसमस और नववर्ष की लगातार छुट्टियां होने के कारण महाराष्ट्र के कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, शिरडी के साईंबाबा संस्थान को विदेशों में कोविड के बढ़ते प्रकोप के बारे में सतर्क कर दिया गया है।

दर्शन के लिए आने वाले साईं भक्तों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने और सैनिटाइज़र का उपयोग करने का आग्रह किया गया है जबकि कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर में, कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, भक्तों के लिए अब तक मास्क लगाना अनिवार्य नहीं किया गया है।

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी की बस रायगढ़ जिले में पलट गई, 18 यात्री घायल 

इस बीच, पंढरपुर में भगवान विठ्ठल मंदिर में कल तक मास्क लगाने के संदर्भ में निर्णय लिए जाने की संभावना है। मुंबई के मुंबादेवी मंदिर के कर्मचारियों को मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, भक्तों से भी मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है। नववर्ष के अवसर पर मुंबई और राज्य के अन्य मंदिरों में भी भीड़ होने की संभावना है।

Read More मुंबई: दो कारीगर जावेरी बाजार से ₹1.25 करोड़ के कीमती सामान लेकर फरार; गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

चीन में कोरोना संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं और वहां का संक्रमण भारत में भी पाया गया है और अब तक देश में इसके चार मरीज मिल चुके हैं। काेरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों में सतर्कता बरती जा रही है और धीरे-धीरे कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा सकता है।

Read More मुंबई: कई जगहों पर एफडीए ने छापेमारी कर लाखों रुपये का एनालॉग पनीर जब्त किया 

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी करने के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सतर्क है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने गुरुवार रात राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग को इस संदर्भ में निर्देश जारी किये।

Read More मुंबई : हत्या के मामले के मुख्य आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में; भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार  बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार 
कर्नाटक पुलिस ने रविवार को बताया कि बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिलाओं को 37 किलोग्राम से अधिक नशीले...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री को मुआवजे के मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा
मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान
पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 
भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा
मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media