विक्रोली स्थित एक बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरी... 20 वर्षीय युवक की मौत

The lift of a multi-storey society in Vikhroli fell down… 20-year-old youth died

विक्रोली स्थित एक बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरी... 20 वर्षीय युवक की मौत

विक्रोली स्थित एक बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरने से उसमें सवार एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी मुंबई के स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में दोपहर 01ः30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि कांच की लिफ्ट में हादसे के समय चार युवक मौजूद थे, जो लिफ्ट टूटने पर सीधे जमीन पर गिरे और फंस गए।

मुंबई : मुंबई के उपनगर विक्रोली स्थित एक बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरने से उसमें सवार एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी मुंबई के स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में दोपहर 01ः30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि कांच की लिफ्ट में हादसे के समय चार युवक मौजूद थे, जो लिफ्ट टूटने पर सीधे जमीन पर गिरे और फंस गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लिफ्ट खोलकर लोगों को निकाला।

ब्रह्ममुंबई नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि 24 मंजिला इमारत की टूटी लिफ्ट से चार लोगों में तीन अपने आप ही बाहर आ गए, जबकि उसमें फंसे एक 20 वर्षीय युवक को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। उसे घाटकोपर स्थित राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पिछले महीने पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 20 यात्री लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे थे, जिन्हें काफी मुश्किल से निकाला गया।

Read More मुंबई: मंत्री जयकुमार गोरे के एक सहयोगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार  बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार 
कर्नाटक पुलिस ने रविवार को बताया कि बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिलाओं को 37 किलोग्राम से अधिक नशीले...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री को मुआवजे के मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा
मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान
पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 
भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा
मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media