मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया 

Mumbai: Chandrakant Patil gave an open offer to Congress-supported independent MP Vishal Patil to join his party

मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया 

लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत मिलने के बाद भी राज्य की राजनीति में दूसरे दलों नेताओं, सांसदों, विधायकों को तोड़ने का प्रयास थम नहीं रहा है। होली की शुभकामना देने के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महायुति सरकार के दो उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार को कांग्रेस के साथ आने पर सीएम बनाने की गुगली डाली थी।  अब ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री व सांगली जिले के पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया है।

मुंबई: लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत मिलने के बाद भी राज्य की राजनीति में दूसरे दलों नेताओं, सांसदों, विधायकों को तोड़ने का प्रयास थम नहीं रहा है। होली की शुभकामना देने के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महायुति सरकार के दो उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार को कांग्रेस के साथ आने पर सीएम बनाने की गुगली डाली थी।  अब ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री व सांगली जिले के पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया है। पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दे दिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मंत्री पाटिल के ऑफर पर सांसद पाटिल ने भी कहा है कि भविष्य में क्या होगा, कुछ कह नहीं सकते हैं। इसलिए ऑफर के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि विशाल पाटिल बीजेपी के साथ जाएंगे।  

बीजेपी की बढ़ेंगी ताकत
एक पत्रकार परिषद के दौरान मंत्री पाटिल ने कहा कि राजनीति वर्तमान को देखकर की जाती है। उन्होंने सांसद पाटिल को याद दिलाया कि उनके पास अभी भी 4 साल और दो महीने शेष बचे हैं। ऐसे में यदि वे बीजेपी के साथ आते हैं तो एक सांसद और बढ़ने से लोकसभा में बीजेपी की ताकत बढ़ जाएगी। लेकिन इसका लाभ विशाल पाटिल को भी मिलेगा। उनके निर्वाचन क्षेत्र सांगली में विकासकार्यों को गति मिलेगी। 

Read More मुंबई : आरटीओ के दो अधिकारि फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले के मामले में निलंबित

मेरे अच्छे काम का प्रमाण
इस मामले में सांसद विशाल पाटिल ने बाद में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैं जिस तरह से लोक सभा में लोगों की समस्या उठाता हूं, वह चंद्रकांत पाटिल को पसंद आया होगा। इसलिए उन्होंने मुझे ऑफर दिया है और यदि मुझे लगातार ऑफर मिलेगा तो मैं समझूंगा कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। लेकिन बीजेपी में जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मैं कानूनी तौर पर ही किसी पार्टी में नहीं जा सकता हूं। मेरा सिर्फ एक ही मकसद है, सांगली का विकास।

Read More मुंबई : 74 वर्षीय व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 18.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में  दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया
मुंबई:ठाणे स्थित हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दो दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन...
म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कथित हत्या के बाद फरार है पति
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा
महिला से 20 करोड़ रुपये ठगे फर्जी पुलिस बनकर
रोहित पवार ने कहा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर ,लोगों का ध्यान भटकाना

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media