राहुल गांधी को राम मंदिर का दिया जाएगा न्यौता - उप मुख्यमंत्री फडणवीस

Rahul Gandhi will be invited to Ram temple - Deputy Chief Minister Fadnavis

राहुल गांधी को राम मंदिर का दिया जाएगा न्यौता - उप मुख्यमंत्री फडणवीस

देश के गृहमंत्री अमित शाह के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शनों की तारीख आने पर फडणवीस ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने राहुल को भी न्यौता दिया जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वॉटर विजन @2047 कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भोपाल आए थे।

महाराष्ट्र : देश के गृहमंत्री अमित शाह के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शनों की तारीख आने पर फडणवीस ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने राहुल को भी न्यौता दिया जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वॉटर विजन @2047 कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भोपाल आए थे।

यहां उन्होंने अमित शाह के बयान को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि राहुल गांधी को अचानक पुरानी चीजें याद आ जाती है। जो उन्हें 10 साल पहले पूछना था, वे आज पूछ रहे हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर का काम जोरों पर चल रहा है। मंदिर बनने पर राहुल गांधी को भी दर्शन के लिए बुलाएंगे। हाल ही गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि राहुल बाबा सुन लें कि एक जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसके बाद इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है।

Read More मुंबई : एक्सप्रेसवे की टोल और लम्बाई ट्रेन यात्रा के खर्चे से भी ज्यादा

फडणवीस ने कहा कि मध्यप्रदेश ने जल संरक्षण में बहुत अच्छा काम किया है। मध्यप्रदेश के काम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। जब मैं महराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना तब हमने मध्यप्रदेश के सिंचाई के क्षेत्र में किए कामों को दोहराया था। उसका फायदा यह हुआ कि महाराष्ट्र में रबी की फसल का उत्पादन हम दोगुना कर पाए।

Read More मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक प्रति फाड़कर किया विरोध; एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने किया बचाव

फडणवीस ने पेंच नदी को लेकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से विवाद के सवाल पर कहा कि हमारा विवाद बिल्कुल नहीं हैं। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे हिस्से का पानी हम ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के साथ हमारा को-ऑर्डिनेशन है। हमारी एक ज्वाइंट कमेटी है। जिसकी हम बैठक करते हैं। मध्यप्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र ताप्ती मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसका दोनों राज्यों को फायदा मिलेगा। यहां पर ऐसी सॉइल है, जिसमें जमीन के नीचे से पानी फ्लो होता है।

Read More पुणे में दापोडी इलाके के पास एक कार में आग; किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : एसटी की बसों में जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय मुंबई : एसटी की बसों में जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय
स्वारगेट दुर्घटना समेत पुरानी कई घटनाओं से सबक लेते हुए अब महायुति सरकार ने लाडली बहनों और छात्राओं की सुरक्षा...
मुंबई : नाले सफाई अभियान के तहत निकाली जा रही गंदगी और कचरा सड़कों पर ही छोड़ दिए जाने से नागरिकों में भारी रोष
पनवेल मनपा द्वारा भेजी गई संपत्ति कर की नोटिसों का कड़ा विरोध
एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज
मुंबई: आठ लाख महिलाओं को 1500 के बजाय सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे
पुणे : 20 से ज्यादा आपराधिक मामले के आरोपी टिपू पठान को हथकड़ी लगाकर परेड 
मुंबई: निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; दो बड़े नेता आज बीजेपी में शामिल होंगे

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media