महाराष्ट्र के लातूर जिले में बैंक से 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोप में दो लोग गिरफ्तार 

Two arrested for alleged embezzlement of Rs 22.87 crore from a bank in Maharashtra's Latur district

महाराष्ट्र के लातूर जिले में बैंक से 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोप में दो लोग गिरफ्तार 

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक राष्ट्रीयकृत बैंक से 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता तहसीलदार महेश परांडेकर के अनुसार सरकार के जलयुक्त शिविर अभियान के तहत धनराशि वितरित करने का आदेश जारी किया गया था।

महाराष्ट्र : पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक राष्ट्रीयकृत बैंक से 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता तहसीलदार महेश परांडेकर के अनुसार सरकार के जलयुक्त शिविर अभियान के तहत धनराशि वितरित करने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से 12,27,297 रुपये और 41,06,610 रुपये की राशि का वितरण करने के लिए जल संरक्षण अधिकारियों को दो ‘डिमांड ड्राफ्ट दिए गए।

पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकाले ने बताया कि जब संबंधित दस्तावेज बैंक में जमा किए गए, तो पाया गया कि खाते में शेष राशि केवल 96,559 रुपये है। इसके बाद एक लेखा परीक्षा (ऑडिट) की गई, जिसमें 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन का पता चला। अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को स्थानीय राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Read More विले पार्ले में सड़क पार कर रही 80 साल की बुजुर्ग को क्रेन ने कुचला... खून से लथपथ छोड़ भागा ड्राइवर, अब गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे  मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 
राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में...
गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार
तेलंगाना में माओवादी के 86 सदस्य ने पुलिस के सामने कर दिया आत्मसमर्पण;  20 महिलाएं शामिल 
मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 
मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media