CM एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गिरफ्तार करने के लिए रची गई साजिश का गवाह हूं...
CM Eknath Shinde said, I am a witness to the conspiracy hatched to arrest Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis...

CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि तत्कालीन विपक्ष के नेता और वर्तमान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके सहयोगी गिरीश महाजन को गिरफ्तार करने की पिछली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार द्वारा रची गई साजिश का मैं गवाह हूं। मैंने उन्हें रोकने के लिए उस समय जो कहा था, उसे मैं दोहरा नहीं सकता। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए यह सनसनीखेज दावा किया। शिंदे ने कहा कि अपना निर्णय बदलने के बजाय मैंने बाद में पूरी सरकार को ही गिरा दिया और एमवीए को घर पर बिठा दिया।
मुंबई : महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि तत्कालीन विपक्ष के नेता और वर्तमान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके सहयोगी गिरीश महाजन को गिरफ्तार करने की पिछली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार द्वारा रची गई साजिश का मैं गवाह हूं। मैंने उन्हें रोकने के लिए उस समय जो कहा था, उसे मैं दोहरा नहीं सकता। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए यह सनसनीखेज दावा किया। शिंदे ने कहा कि अपना निर्णय बदलने के बजाय मैंने बाद में पूरी सरकार को ही गिरा दिया और एमवीए को घर पर बिठा दिया।
गिरफ्तारी के जरिये भाजपा को बैकफुट पर लाने की रणनीति बनाई गई थी। साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके लिए तख्तापलट ही काफी है। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि कौन इस तरह की हरकतों में संलिप्त था। जरूरत पड़ने पर हम इस मामले की जांच शुरू करेंगे। फडणवीस ने भी इस साल जनवरी में उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की योजना के बारे में दावा किया था।
हालांकि, उस समय राज्य के गृह मंत्री रहे एनसीपी के दिलीप वाल्से पाटिल ने इस दावे का खंडन किया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई को शंघाई जैसा नहीं, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों को बेहतर सड़कें और सेवाएं प्रदान करने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव जीतने की जरूरत है। वह रविवार को एक सार्वजनिक समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List