मुंबई स्थित नायर अस्पताल में बड़ा हादसा... छत का प्लास्टर गिरने से 4 लोग घायल
Major accident at Mumbai-based Nair Hospital… 4 people injured after ceiling plaster fell
.jpg)
बीएमसी द्वारा जारी बयान में इस बात की पुष्टि की गई है। बता दें कि इससे पहले करीब 1 सप्ताह पूर्व नायर अस्पताल की सातवीं मंजिल से एक युवक गिर गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक नालासोपारा का रहने वाला है फिलहाल वह अस्पताल की सांतवीं मंजिल से कैसे गिरी है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। अब एक और हादसा हो गया। अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरने से कई लोग घायल हुए हैं।
मुंबई : मुंबई स्थित नायर अस्पताल में एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छत का प्लास्टर गिर जाने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रबंधन ने आदेश दिए हैं। घायलों का आरोप है कि अस्पताल में बहुत से ब्लॉक ऐसे हैं जो जर्जर हो चुके हैं यहां से अक्सर प्लास्टर और पपड़िया गिरती रहती हैं जिससे लोग घायल होते रहते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं करवाया गया। फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी बीएमसी को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार नायर अस्पताल में चौथी मंजिल पर छत का प्लास्टर गिरने से 4 लोग घायल हो गए हैं सभी घायलों का इलाज किया गया और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
बीएमसी द्वारा जारी बयान में इस बात की पुष्टि की गई है। बता दें कि इससे पहले करीब 1 सप्ताह पूर्व नायर अस्पताल की सातवीं मंजिल से एक युवक गिर गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक नालासोपारा का रहने वाला है फिलहाल वह अस्पताल की सांतवीं मंजिल से कैसे गिरी है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। अब एक और हादसा हो गया। अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरने से कई लोग घायल हुए हैं।
Today's E Newspaper
Video
Post Comment
Latest News

Comment List