पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई... 10 लाख के गुटखा के साथ एक गिरफ्तार

Pimpri-Chinchwad police took major action... one arrested with gutkha worth 10 lakhs

पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई... 10 लाख के गुटखा के साथ एक गिरफ्तार

प्रतिबंधित गुटखा पान मसाला की खरीद फरोख्त को रोकने में जुटी पिंपरी-चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच के रंगदारी रोधी दस्ते ने तलेगांव दाभाडे में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान तीन लाख रुपए का गुटखा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगदारी रोधी दस्ते ने शनिवार को कडोलकर कॉलोनी में की है। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम निहार गोपाल विश्वास (उम्र 51, निवासी तलेगांव दाभाडे, पुणे) और उसका कर्मचारी अविजीत रंजीत बछर (उम्र 26, निवासी तलेगांव दाभाडे, पुणे) है।

पिंपरी : पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय सीमा के अंतर्गत सभी पुलिस स्टेशनों को अवैध धंधों पर कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबेने दिए हैं। इसके अनुसार शुरू कारवाई के क्रम में हिंजवड़ी पुलिस ने चांदनी चौक में एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए 10 लाख रुपए के गुटखा के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इस कारवाई में कुल 15 लाख का माल बरामद किया गया है। हिंजवड़ी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर के अनुसार, चांदनी चौक भूगाव मार्ग पर गुटखा से भरा एक टेम्पो आने वाला है, ऐसी गुप्त जानकारी अवैध धंधे रोधी दस्ते के प्रमुख अजित कुमार खटाल को मिली थी।

इसके अनुसार पुलिस टीम के साथ 25 मार्च को तड़के 5 बजे जाल बिछाया। सुबह 6.30 एक सफेद रंग का टेम्पो वहां आया। पुलिस ने गाड़ी रोकने के लिए हाथ दिखाया लेकिन चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे बढ़ा ली। हालांकि पुलिस ने पीछा करते हुए भूगांव रोड पर गाड़ी चालक को धरदबोचा। टेम्पो की तलाशी लेने पर उसमें 9 लाख 95 हजार 288 रुपए का विमल गुटखा का स्टॉक पाया गया।

Read More पुणे : कूड़े के ढेर में एक दर्जन नवजात बच्चे मिलने की खबर

इस स्टॉक और 60 हजार रुपए की कीमत का टेम्पो कुल 15 लाख 95 हजार 288 रुपए का माल बरामद किया। इस मामले में रामलाल चोगाजी चौधरी (उम्र 45, निवासी पुणे) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई को हिंजवडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ.विवेक मुगलीकर, पुलिस निरिक्षक सुनिल दहिफले, सोन्याबापू देशमुख, सहायक निरीक्षक अजित कुमार खटले, सहायक उपनिरीक्षक महेश वायबसे, संतोष डामसे, रवि पवार की टीम ने अंजाम दिया।

वही, प्रतिबंधित गुटखा पान मसाला की खरीद फरोख्त को रोकने में जुटी पिंपरी-चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच के रंगदारी रोधी दस्ते ने तलेगांव दाभाडे में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान तीन लाख रुपए का गुटखा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगदारी रोधी दस्ते ने शनिवार को कडोलकर कॉलोनी में की है। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम निहार गोपाल विश्वास (उम्र 51, निवासी तलेगांव दाभाडे, पुणे) और उसका कर्मचारी अविजीत रंजीत बछर (उम्र 26, निवासी तलेगांव दाभाडे, पुणे) है।

पुलिस के मुताबिक रंगदारी रोधी दस्ता तलेगांव दाभाडे में गश्त कर रहा था, तब उन्हें सूचना मिली कि एक भूरे रंग की ईको कार (MH-14-EY-3668) देर रात कडोलकर कॉलोनी में गुटखा बेचने के लिए आ रही है। इसके अनुसार यहां जाल बिछाया गया। जैसे ही संबंधित नंबर की कार आई पुलिस ने उसे रोककर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान 7 लाख 54 हजार 554 रुपए का सामान बरामद किया है, जिसमें गुटखा, पान मसाला और दो मोबाइल फोन, अपराध में इस्तेमाल ईको कार शामिल है।

Read More ठाणे :  उल्हासनगर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी 

आरोपी के खिलाफ तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को रंगदारी रोधी दस्ते के पुलिस निरीक्षक अरविंद पवार, सहायक निरीक्षक उद्धव खाडे, अशोक दुधावणे, पुलिस अंमलदार प्रदिप गोडांबे, आशिष बोटके, सुधीर डोलस की टीम ने अंजाम दिया।

Read More मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे  मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 
राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में...
गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार
तेलंगाना में माओवादी के 86 सदस्य ने पुलिस के सामने कर दिया आत्मसमर्पण;  20 महिलाएं शामिल 
मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 
मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media