मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर बॉडी बैग खरीद घोटाले में ईडी के सामने हुईं पेश... कई घंटे हुई पूछताछ
Former Mumbai Mayor Kishori Pednekar appeared before ED in body bag purchase scam...interrogated for several hours
10.jpg)
भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पेडनेकर और बृहन्मुंबई महानगर पालिका के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोमैया ने बाडी बैग की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया था। अधिकारी ने बताया कि ईडी की जांच ईओडब्ल्यू की प्राथमिकी पर आधारित है।
मुंबई : शिवसेना (उद्धव गुट ) की नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर गुरुवार को कोरोना महामारी के दौरान हुए बाडी बैग खरीद घोटाला मामले में ईडी के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों के अनुसार, वह दोपहर 12 बजे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय आईं। उनसे कई घंटे पूछताछ हुई।
अधिकारी ने कहा कि ईडी नगर निगम में महामारी के दौरान शवों को रखने के लिये इस्तेमाल बैग (बॉडी बैग) की खरीद में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी पेडनेकर से पूछताछ करना चाहती थी।
भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पेडनेकर और बृहन्मुंबई महानगर पालिका के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोमैया ने बाडी बैग की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया था। अधिकारी ने बताया कि ईडी की जांच ईओडब्ल्यू की प्राथमिकी पर आधारित है।
ऑक्सीजन प्लांट घोटाले में एफआइआर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में आक्सीजन संयंत्र स्थापित करने में धोखाधड़ी के संबंध में एक ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। जांच में पाया गया है कि बृहन्मुंबई नगर निगम को आक्सीजन संयंत्रों से जुड़े अनुबंध से छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं, ईओडब्ल्यू ने कोराना महामारी के दौरान खिचड़ी वितरण में हुए घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए शिव सेना (उद्धव गुट) के नेता अमोल कीर्तिकर और युवा सेना के पदाधिकारी सूरज चव्हाण को तलब किया है।
ऐतिहासिक है जी-20 का घोषणापत्र - धनखड़
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समावेशी रुख को विश्व कल्याण के लिए जी-20 नेताओं के घोषणापत्र पर आम सहमति कायम करने का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि जी-20 के नेताओं का घोषणापत्र सिर्फ एक दस्तावेज ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक घोषणापत्र है।
उप राष्ट्रपति धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि इससे जाहिर होता है कि भविष्य में सभी देश एक कानूनी सत्ता के तहत कैसे काम करेंगे और ग्लोबल आर्डर को किस तरह से बनाएंगे। यह दस्तावेज उत्तर-दक्षिण विभाजन और पूर्व-पश्चिम के ध्रुवीकरण से उबरने में भारत की भूमिका का वैश्विक अनुमोदन करता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने इस दिशा में कड़ा परिश्रम किया और अपनी दूरदृष्टि से घोषणापत्र को एक स्वरूप प्रदान किया।
उन्होंने इसे भारत को मान्यता का घोषणापत्र करार देते हुए कहा कि भारत अब विभिन्न खंडों में बंटे विश्व के लिए शांति की एक आवाज बन गया है। उप राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी जी-20 में भारतीय नौसेना की क्विज (जी-20 ¨थक) के अंतिम नतीजे आने पर की। उल्लेखनीय है कि भारत अगले महीने जी-20 की अध्यक्षता औपचारिक रूप से ब्राजील को सौंपने जा रहा है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List