राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह आनंददायी बात है लेकिन राम मंदिर भाजपा की जागीर नहीं - संजय राऊत

It is a matter of joy that Ram temple is being constructed but Ram temple is not the property of BJP - Sanjay Raut

राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह आनंददायी बात है लेकिन राम मंदिर भाजपा की जागीर नहीं - संजय राऊत

संजय राऊत ने कहा कि चाहे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस, राकांपा हो तीनों दलों के लोग सोलापुर में एक साथ आए और सोलापुर के राजनीतिक भविष्य पर अच्छे से चर्चा हुई। तीनों को एक साथ रहना है। तीनों दलों ने तय किया है कि लोकसभा, विधानसभा, मनपा इन सभी में इस समय जो जहर महाराष्ट्र में फैल रहा है, उसे खत्म करने की शुरुआत सोलापुर से करना है। ये शुभ संकेत है, संपूर्ण महाराष्ट्र में सोलापुर का यही फॉर्मूला है, ये चलना चाहिए। इस दौरान संजय राऊत ने कहा कि ये बात मैं वापस जाकर बताऊंगा।

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी हो गई है। इसीलिए वे राम मंदिर का इवेंट करने से ज्यादा कुछ भी नहीं कर सकते हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह आनंददायी बात है लेकिन राम मंदिर भाजपा की जागीर नहीं है। इस तरह का जोरदार तंज शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के नेता, सांसद संजय राऊत ने कसा है।

सोलापुर में पत्रकारों के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सत्ता दल व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राम मंदिर के उद्घाटन का इवेंट हो रहा है क्या? इस सवाल पर बोलते हुए राऊत ने कहा कि भाजपा दूसरा कुछ भी नहीं कर सकती है। उन्हें यह लिखना चाहिए कि हम अच्छे दिन नहीं ला सकते।

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

हम लद्दाख से चीन को बाहर नहीं निकाल सकते। हम कश्मीर से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों की घरवापासी नहीं कर सके। हम बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे सके। भाजपा पार्टी नहीं वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। इस तरह के प्रयोग वे करते रहते हैं, उन्हें करने दें। महाराष्ट्र अथवा देश में नए साल में गुढी तोरण लगाने की परंपरा है। भाजपा ने कोई नया पंचांग बनाया है क्या? हम गुढी पाडवा, दशहरा पर गुढी तोरण लगाते हैं और आगे भी लगाएंगे।

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

उसे भाजपा को कहने की जरूरत नहीं है। संजय राऊत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है यह अत्यंत अनंददायी बात है। उत्साहित करने की बात है लेकिन राम मंदिर यानी भाजपा की जागीर नहीं है। यह न केवल दुनिया के हिंदुओं के लिए बल्कि यह सभी धर्मों के लिए एक प्रेरणा होगी। संजय राऊत ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि अगर राम मंदिर बनाने की जिम्मेदारी भाजपा ले रही है, तो वह राम का अवमूल्यन कर रही है।

Read More मुंबई : विभागों के आवंटन को लेकर कुछ नेताओं में नाराजगी 

संजय राऊत ने कहा कि चाहे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस, राकांपा हो तीनों दलों के लोग सोलापुर में एक साथ आए और सोलापुर के राजनीतिक भविष्य पर अच्छे से चर्चा हुई। तीनों को एक साथ रहना है। तीनों दलों ने तय किया है कि लोकसभा, विधानसभा, मनपा इन सभी में इस समय जो जहर महाराष्ट्र में फैल रहा है, उसे खत्म करने की शुरुआत सोलापुर से करना है। ये शुभ संकेत है, संपूर्ण महाराष्ट्र में सोलापुर का यही फॉर्मूला है, ये चलना चाहिए। इस दौरान संजय राऊत ने कहा कि ये बात मैं वापस जाकर बताऊंगा।

Read More महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन मुंबई में बारिश नहीं होगी