मनोज जरांगे ने फडणवीस को दी चेतावनी, मुंबई कूच करेंगे 3 करोड़ मराठा, अगर रोका तो…',
Manoj Jarange warns Fadnavis, 3 crore Marathas will march to Mumbai, if stopped...',
23.jpg)
मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज जरांगे ने कहा, मराठा समाज को गुटबाजी में नहीं पड़ना चाहिए। सभी को एक साथ आना चाहिए। यह गरीब मराठों के बच्चों के भविष्य का मामला है। जरांगे ने आगे कहा कि मराठा प्रदर्शनकारियों को बड़ी संख्या में मैदान की जरूरत होगी, इसकी तैयारी की जा रही है। जरांगे ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में मुंबई में मराठाओं का विरोध प्रदर्शन का फैसला रद्द नहीं किया जाएगा।
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में अगले महीने मराठा समुदाय ओबीसी श्रेणी से आरक्षण देने की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने वाला है। शुक्रवार को जरांगे का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राउंड का निरीक्षण करने मुंबई पहुंचा है।
इस बीच मनोज जरांगे ने साफ कहा है कि अगर मुंबई में आंदोलन की इजाजत नहीं दी गयी तो वे मुंबई में ही आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने डिप्टी सीएम व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी चेतावनी दी है। साथ ही, जरांगे ने पूरे मराठा समुदाय से विरोध स्थल पर आने और मराठा आरक्षण आंदोलन का समर्थन करने का अनुरोध किया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज जरांगे ने कहा, मराठा समाज को गुटबाजी में नहीं पड़ना चाहिए। सभी को एक साथ आना चाहिए। यह गरीब मराठों के बच्चों के भविष्य का मामला है। जरांगे ने आगे कहा कि मराठा प्रदर्शनकारियों को बड़ी संख्या में मैदान की जरूरत होगी, इसकी तैयारी की जा रही है। जरांगे ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में मुंबई में मराठाओं का विरोध प्रदर्शन का फैसला रद्द नहीं किया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि तीन करोड़ से ज्यादा मराठा प्रदर्शनकारी मुंबई आएंगे. मुंबई दौरा रद्द नहीं किया जाएगा। यह मार्च 20 जनवरी तक मुंबई की ओर निकलेगा। बड़ी संख्या में मराठा समुदाय के लोग मुंबई पहुंचेंगे। हमें मुंबई के सभी मैदानों की आवश्यकता होगी। अब मैदान दिलाने की जिम्मेदारी सरकार की है।
मनोज जरांगे ने चेतावनी देते हुए कहा “20 जनवरी को बड़ी संख्या में मराठा मुंबई आएंगे और अगर सरकार ने उनकी गाड़ियां रोकीं तो हम सीधे गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दरवाजे पर धरना देंगे। अगर हमारी गाड़ियाँ रोक दी जाएँगी तो हम अपना सामान कैसे ले जाएँगे? हमें मुंबई में रहने के लिए टेंट, दैनिक जीवन की चीजें चाहिए, जो हम ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर मुंबई आने वाले हैं। हम इसमें पत्थर भरकर नहीं लाएंगे...”
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List