राहुल गांधी की १४ जनवरी से `भारत न्याय यात्रा’ मणिपुर से मुंबई तक
Rahul Gandhi's `Bharat Nyay Yatra' from Manipur to Mumbai from January 14
fhg.jpg)
मुंबई: पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल १४ जनवरी तक `भारत जोड़ो यात्रा’ करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब `भारत न्याय यात्रा’ करने वाले हैं। राहुल की यह नई यात्रा लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है।
मुंबई: पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल १४ जनवरी तक `भारत जोड़ो यात्रा’ करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब `भारत न्याय यात्रा’ करने वाले हैं। राहुल की यह नई यात्रा लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है। जहां पिछले साल `भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जो कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी।
१४ जनवरी से शुरू होनेवाली यह `भारत न्याय यात्रा’ मणिपुर से मुंबई तक होगी। इस तरह राहुल `भारत न्याय यात्रा’ में पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करने वाले हैं। पूरी यात्रा में ६,२०० किमी सफर तय किया जाएगा। ज्यादातर यात्रा बस के जरिए ही कवर की जाएगी, लेकिन कहीं-कहीं पैदल भी सफर किया जाएगा। `भारत न्याय यात्रा’ को `भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा संस्करण बताया गया है।
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे १४ जनवरी को मणिपुर में `भारत न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। इस तरह यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी। ये यात्रा २० मार्च को जाकर मुंबई में खत्म होगी।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List