12 साल की नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में 1 व्यक्ति दोषी करार...

One person found guilty in the case of sexual assault of a 12 year old minor girl...

12 साल की नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में 1 व्यक्ति दोषी करार...

ठाणे जिले की एक अदालत ने 2019 में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में 34 वर्षीय व्यक्ति को दोषी ठहराया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश वीवी विरकर ने बुधवार को पारित अपने आदेश में व्यक्ति को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

ठाणे : ठाणे जिले की एक अदालत ने 2019 में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में 34 वर्षीय व्यक्ति को दोषी ठहराया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश वीवी विरकर ने बुधवार को पारित अपने आदेश में व्यक्ति को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

अभियोजन के अनुसार अदालत ने दोषी को सात महीने की सजा सुनाई जो वह विचाराधीन कैदी के रूप में काट चुका है। अदालत ने उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि उस वक्त लड़की की उम्र 12 साल थी और कक्षा आठ की छात्रा थी।

Read More गोवंडी : शिवाजी नगर पुलिस को तन्ना की गिरफ्तारी में तेज कार्रवाई के लिए सलाम!

दोनों ही मीरा इलाके में रहते थे। आरोपी अक्सर लड़की का पीछा करता था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि 26 दिसंबर, 2019 को जब लड़की पढ़कर लौट रही थी तब युवक उसे एक मंदिर के पास ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Read More मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास 229 करोड़ के नए जेट्टी के लिए हो गया भूमिपूजन

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

'इंडिया' शब्द को बदलकर भारत या हिंदुस्तान करने पर जल्द करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए केंद्र को निर्देश 'इंडिया' शब्द को बदलकर भारत या हिंदुस्तान करने पर जल्द करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए केंद्र को निर्देश
केंद्र से संविधान में संशोधन करने और 'इंडिया' शब्द को भारत या हिंदुस्तान से बदलने के लिए एक प्रतिवेदन पर...
नागपुर में पुलिस पर पथराव चार पुलिसकर्मी घायल
बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को जमानत देने से किया इनकार
बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया
म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कथित हत्या के बाद फरार है पति

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media