सपा नेता व पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मुंबई स्थित ठिकानों पर ED की छापेमारी... 6 फ्लैट हुए सीज

ED raids the premises of SP leader and former minister Gayatri Prajapati in Mumbai... 6 flats seized

सपा नेता व पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मुंबई स्थित ठिकानों पर ED की छापेमारी...  6 फ्लैट हुए सीज

ईडी ने प्रजापति के विरुद्ध खनन घोटाले में आय से अधिक संपत्ति तथा मनी लांड्रिंग के मामले में 2021 में जांच शुरू की थी।  आठ अप्रैल 2021 को ईडी ने लखनऊ के मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा में प्रजापति के नौकर राम सहाय के नाम खरीदे गए 10 बीघा भूखंड को जब्त किया था। यहां पर प्लाटिंग की जा रही थी।  

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा नेता व पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। खनन घोटाले में आरोपित प्रजापति के परिवारीजन के नाम पर छह फ्लैट में ईडी ने कार्रवाई कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

मलाड़ व बोरीवली के क्रिंसेंट व बालाजी कारपोरेट्स सोसायटी में स्थित इन फ्लैटों की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  ईडी की लखनऊ व मुंबई टीमों की इस कार्रवाई में कुछ बैंक खातों की भी जानकारी मिली है। यह फ्लैट प्रजापति के बेटे अनुराग, अनिल व बहू शिल्पा तथा पूजा के नाम पर खरीदे गए थे।

Read More मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध 

ईडी ने प्रजापति के विरुद्ध खनन घोटाले में आय से अधिक संपत्ति तथा मनी लांड्रिंग के मामले में 2021 में जांच शुरू की थी।  आठ अप्रैल 2021 को ईडी ने लखनऊ के मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा में प्रजापति के नौकर राम सहाय के नाम खरीदे गए 10 बीघा भूखंड को जब्त किया था। यहां पर प्लाटिंग की जा रही थी।  

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

इसके बाद ईडी ने प्रजापति की कई बेनामी संपत्तियों की सूची बनाई थी। उनकी काली कमाई से मुंबई में कई संपत्तियों के खरीदे जाने की सूचना ईडी को मिली थी। उसके बाद से प्रजापति के मुंबई स्थित ठिकानों का पता लगाया जा रहा था। सोमवार को हुई छापेमारी के बाद ईडी ने प्रजापति की मुंबई स्थित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले उनके कुनबे की 36.94 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की चुकी हैं। इनमें 57 बैंक खाते भी शामिल हैं।   

Read More  जलगांव : हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे  मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 
राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में...
गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार
तेलंगाना में माओवादी के 86 सदस्य ने पुलिस के सामने कर दिया आत्मसमर्पण;  20 महिलाएं शामिल 
मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 
मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media