मनपा अधिकारियो को एक महीने के भीतर 3 हजार 700 करोड़ वसूल करने का मिला टारगेट, प्रॉपर्टी टैक्स का बिल देने की हुई शुरुआत
Municipal officials got the target of collecting Rs 3 thousand 700 crore within a month, started paying property tax bills

मनपा प्रशासन 9 लाख लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल देने की शुरुआत कर दी है।राज्य सरकार ने 500 वर्ग फूट तक के लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स नही लेने का निर्णय लिया है।जिसके चलते 500 वर्ग फूट से बकाया लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजा जाएगा। मनपा कर्मियो को अब मार्च आखिरी तक 3 हजार 700 करोड रुपया प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वसूल करना होगा।
मुंबई : मनपा प्रशासन ने मुंबई की जनता को पिछले एक साल से भेज न पाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स भेजने की शुरुआत सोमवार से कर दी है।मनपा अधिकारियो को एक महीने के भीतर 3 हजार 700 करोड़ वसूल करने का टारगेट को पूरा करना होगा। प्रॉपर्टी टैक्स का बिल साल में दो बार भेजा जाता है लेकिन रेडीरेकनर की दर पर प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा अभी लिए जानें के कारण मनपा अब बिल भेजने काम कर रही है।
बता दे कि मनपा प्रशासन इस साल अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स का बिल मुंबई के लोगो को नही भेज पाई थी।मनपा ने इस साल 4 हजार 500 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स से कमाई होने का लक्ष्य रखा था। अभी तक मनपा को मात्र 800 करोड़ की कमाई हुई है ।मनपा प्रॉपर्टी टैक्स के अधिकारीयों को अब अगले एक महीने में अब 3 हजार 700 करोड़ का वसूली करना होगा।
कोरोना काल के समय वर्ष 2020 में रेडी रेकनर की दर से टैक्स में बढ़ोत्तरी किया जाना था। नियमानुसार हर 5 साल में रेड़ीरेकनर की दर से प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया जाना चाहिए।इसके पहले वर्ष 2015 में प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोत्तरी हुई थी।
यह साल लोकसभा विधानसभा और मुंबई महानगर पालिका का चुनावी वर्ष होने के कारण टैक्स में बढ़ोत्तरी का निर्णय सरकार नहीं लेगी इस तरह की पहले से संभावना थी लेकिन इसके बावजूद मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने जून महीने में टैक्स की बढ़ोत्तरी नही कर पाने के बावजूद दिसंबर 2023 में प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया था लेकिन उन्हें एक दिन में अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था जबकि उस समय मनपा ने सभी को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेज दिया था ।
राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनो कैबिनेट में प्रॉपर्टी टैक्स नही बढ़ाने का लिए गए निर्णय और उसका अध्यादेश निकलने के अब मुंबई के लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजने की शुरुआत की है।
मनपा प्रशासन 9 लाख लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल देने की शुरुआत कर दी है।राज्य सरकार ने 500 वर्ग फूट तक के लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स नही लेने का निर्णय लिया है।जिसके चलते 500 वर्ग फूट से बकाया लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजा जाएगा। मनपा कर्मियो को अब मार्च आखिरी तक 3 हजार 700 करोड रुपया प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वसूल करना होगा।
मनपा प्रशासन प्रॉपर्टी टैक्स नही भरने पर मनपा अप्रैल महीने से 2 प्रतिशत दंड लगाने का काम करेगी । मनपा प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया बिल नही देने पर दंड लगाने की कार्रवाई करेगी।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List