जरांगे की शिंदे सरकार को खुली चेतावनी !, ...अगर मुझे गिरफ्तार किया गया तो करोड़ों मराठा करेंगे भूख हड़ताल !
Jarange's open warning to Shinde government!, ...If I am arrested, crores of Marathas will go on hunger strike!
32.jpg)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने के चलते जरांगे की आलोचना हो रही है। जरांगे ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता उन्हें मारने की कोशिश कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इसके बाद राज्य सरकार को एसआईटी गठित करने और फडणवीस के खिलाफ जारांगे की टिप्पणियों की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया।
महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण को लेकर कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आज महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को खुली चेतावनी दी है। जरांगे ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो करोड़ों मराठा भूख हड़ताल करेंगे।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है और ये लड़ाई जारी रहेगी। बता दें कि जरांगे तीन दिन पहले जालना में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अपना अनशन खत्म करने के बाद इलाज करा रहे हैं।
जरांगे ने कहा कि सरकार के पास अभी भी 'सेज सोयरे' (कुनबी मराठों से जुड़े) मसौदा अधिसूचना को लागू करने का मौका है। उन्होंने कहा कि समुदाय इसकी सराहना करेगा। पात्र कुनबी (ओबीसी) मराठों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जनवरी में मसौदा अधिसूचना जारी की गई थी। जारांगे ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानमंडल द्वारा एक विशेष श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण पर अपना विरोध जताया था।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने के चलते जरांगे की आलोचना हो रही है। जरांगे ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता उन्हें मारने की कोशिश कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इसके बाद राज्य सरकार को एसआईटी गठित करने और फडणवीस के खिलाफ जारांगे की टिप्पणियों की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया।
Today's E Newspaper
Post Comment
Latest News

Comment List