मान-मनौवल के बाद कांग्रेस पार्टी से नाराज असम के बारपेटा से सांसद खालिक ने वापस लिया अपना इस्तीफा

Khaliq, MP from Barpeta, Assam, angry with the Congress party after a man-fight, withdrew his resignation.

मान-मनौवल के बाद कांग्रेस पार्टी से नाराज असम के बारपेटा से सांसद खालिक ने वापस लिया अपना इस्तीफा

बारपेटा सांसद खालिक का कांग्रेस ने लोकसभा टिकट काट दिया। जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उनका एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेताओं के प्रति अपना भरोसा जताया। उनके इस बयान के बाद संभावना जताई जाने लगी कि वह अपना फैसला बदल सकते हैं और उन्होंने शाम होते होते अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

नई दिल्ली : मान-मनौवल के बाद कांग्रेस पार्टी से नाराज असम के बारपेटा से सांसद अब्दुल खालिक ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। कांग्रेस नेता ने बुधवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उनका बयान सामने आया कि उन्हें सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड सांसद राहुल गांधी पर पूरा भरोसा है।

बारपेटा सांसद खालिक का कांग्रेस ने लोकसभा टिकट काट दिया। जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उनका एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेताओं के प्रति अपना भरोसा जताया। उनके इस बयान के बाद संभावना जताई जाने लगी कि वह अपना फैसला बदल सकते हैं और उन्होंने शाम होते होते अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

अब्दुल खालिक ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना समय की मांग है, इसलिए मैं अपना इस्तीफा वापस लेता हूं। साथ ही उन्होंने खरगे और राहुल के नेतृत्व में काम करने की इच्छा प्रकट की।

कांग्रेस ने बारपेटा से मौजूदा सांसद अब्दुल खालिक का टिकट काट दिया और उनकी जगह पर दीप बायान को प्रत्याशी बनाया। खैर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस अब्दुल खालिक को टिकट देगी या नहीं?

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

ठाणे :  जल आपूर्ति विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान शुरू किया ठाणे :  जल आपूर्ति विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान शुरू किया
ठाणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग ने बकाया और चालू बिलों की वसूली के लिए एक गतिशील अभियान शुरू...
मुंबई : सीबीआई के अधिकारी बनकर 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी 
मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं
मुंबई: समृद्धि महामार्ग पर 1 अप्रैल से हाइवे पर टोल की नई दरें;  वाहन चालकों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे
मुंबई: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  और निम्न आय समूह के लिए बनाए जा रहे हैं 67,235 किफायती घर 
पुणे : बस हादसे के पीछे ड्राइवर की सनक, बदला लेने के लिए लगाई आग
मुंबई : पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ग्रोवेल मॉल; तुरंत बंद करने का आदेश 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media