मुंबई मेट्रो की मतदाताओं को रिझाने की पहल... मतदान दिवस पर मेट्रो यात्रियों को टिकट पर मिलेगी छूट

Mumbai Metro's initiative to woo voters... Metro passengers will get discount on tickets on voting day.

मुंबई मेट्रो की मतदाताओं को रिझाने की पहल... मतदान दिवस पर मेट्रो यात्रियों को टिकट पर मिलेगी छूट

महा मुंबई मेट्रो संचालन मंडल मुंबई ने मतदान दिवस के दिन यात्रियों को मेट्रो टिकट की खरीद पर 10 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। मुंबई मेट्रो प्रशासन के मुताबिक ये छूट मेट्रो-1 कार्ड, मोबाइल क्यूआर टिकट, पेपर टिकट के जरिए दी जाएगी। मुंबई मेट्रो-2 ए और 7 पर अब तक लगभग 90 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है। गौरतलब हो कि यातायात सुविधा देने के मामले में मेट्रो ने शहर में अब अपनी खुद की पहचान बना ली है। यही वजह है कि रोजाना लाखों की संख्या में यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं।

मुंबई : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुंबई मेट्रो ने मतदान दिवस पर मेट्रो यात्रियों को 10 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। महा मेट्रो संचालन मंडल मुंबई का यह फैसला मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

महा मुंबई मेट्रो संचालन मंडल मुंबई ने मतदान दिवस के दिन यात्रियों को मेट्रो टिकट की खरीद पर 10 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। मुंबई मेट्रो प्रशासन के मुताबिक ये छूट मेट्रो-1 कार्ड, मोबाइल क्यूआर टिकट, पेपर टिकट के जरिए दी जाएगी। मुंबई मेट्रो-2 ए और 7 पर अब तक लगभग 90 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है। गौरतलब हो कि यातायात सुविधा देने के मामले में मेट्रो ने शहर में अब अपनी खुद की पहचान बना ली है। यही वजह है कि रोजाना लाखों की संख्या में यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के दरम्यान मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने और मतदान के प्रति उन्हें प्रेरित करने की दिशा में मेट्रो का यह कदम बहुत ही सराहनीय है, जो उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए सुविधा उपलब्ध कराएगा। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि मतदाता के रूप में मतदान करने में लोगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की जागरूक भागीदारी को बढ़ाने के लिए सरकार के माध्यम से हर स्तर पर जन जागरुकता पैदा की जा रही है। इसी दिशा में मेट्रो प्रशासन ने यह निर्णय लिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक 2024 के लोकसभा चुनाव में मेट्रो के माध्यम से आरामदायक यात्रा करके अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Read More मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस  नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस 
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस...
मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया
मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 
मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी
पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 
बेंगलूरु : मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उत्तर कर्नाटक में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी में पानी छोड़ने का किया अनुरोध 
मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media