मनपा ने रेलवे को फिर से नाला सफाई करने का दिया निर्देश...
The Municipal Corporation directed the Railways to clean the drain again...

आयुक्त के निर्देश पर मनपा इंजीनियरों ने नाला सफाई ठीक से नहीं होने की जानकारी दी। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा अपनी सीमा के भीतर के नाला की सफाई करने का काम खुद करती है मनपा उन्हें नाला सफाई का पैसा देती है। मानसून के दौरान पानी भरने पर रेलवे और मनपा की ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप किया जाता है। रेलवे परिसर में नाला सफाई की नजर रखने की जिम्मेदारी मनपा अधिकारियों पर होती है।
मुंबई : मानसून पूर्व नाला सफाई किया जाना प्री मानसून पूर्व कार्यो में महत्वपूर्ण माना जाता है। मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र की सीमा के भीतर नाला सफाई का काम किया जाता है। नाला सफाई के काम पूरा होने के बाद मनपा इंजीनियरों द्वारा नालों का निरीक्षण किया जाता है।
मनपा इंजीनियरों ने रेलवे की हद के सात काल्व्हर्ट की सफाई नहीं होने की जानकारी दी है। सभी काल्व्हर्ट मध्य और पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आते हैं। मनपा ने मध्य और पश्चिम रेलवे को इन सफाई कार्यों को ठीक से करने के लिए कहा है।
हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई करने के बावजूद बरसात के दौरान नालियां जाम हो जाती हैं। मुंबई में पानी भरने से मनपा को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुंबई मनपा मानसून से पहले नाला सफाई के काम में लापरवाही होने की जानकारी सामने ला रही है।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने हाल ही में मनपा पर नाला सफाई को लेकर आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि मनपा का नाला सफाई पूरा होने का दावा झूठा है। मनपा आयुक्त ने नाला सफाई विभाग को दो बार रेलवे परिसर के नालो का निरीक्षण करने का आदेश दिया था उन्होंने यह भी कहा था कि नाला सफाई का काम हुआ है की नहीं इसका जायजा लेकर रिपोर्ट दे।
आयुक्त के निर्देश पर मनपा इंजीनियरों ने नाला सफाई ठीक से नहीं होने की जानकारी दी। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा अपनी सीमा के भीतर के नाला की सफाई करने का काम खुद करती है मनपा उन्हें नाला सफाई का पैसा देती है। मानसून के दौरान पानी भरने पर रेलवे और मनपा की ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप किया जाता है। रेलवे परिसर में नाला सफाई की नजर रखने की जिम्मेदारी मनपा अधिकारियों पर होती है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List