नागपुर के म्हाड़ा एलआईजी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत से मचा बवाल... लोगों ने किया पुलिस थाने का घेराव

There was a ruckus due to the suspicious death of a person in Mhada LIG colony of Nagpur... People surrounded the police station

नागपुर के म्हाड़ा एलआईजी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत से मचा बवाल... लोगों ने किया पुलिस थाने का घेराव

मृतक की पहचान राजेश राघव तिवारी (40) के रूप में हुई है। राजेश ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर अपना परिवार चलाते थे। राजेश की पत्नी सोहानी तिवारी (31) के अनुसार सोमवार रात 12.30 बजे के दौरान तेजप्रताप, करण और 3 अज्ञात युवक ने उनके घर पर दस्तक दी। राजेश ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उन्हें साथ बाहर चलने को कहा। 5 मिनट में आता हूं कहकर राजेश बाहर गए। आधे घंटे तक घर नहीं लौटे तो सोहानी बाहर निकली।

नागपुर: नागपुर के वाड़ी परिसर के न्यू म्हाड़ा एलआईजी कॉलोनी में मंगलवार को एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत से बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति से रात में 5 लोगों ने मारपीट की थी। वहीं, दूसरे दिन वह मृतावस्था में पाया गया। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद रिश्तेदार और लोगों द्वारा थाने के बाहर हंगामा करने का बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि लोगों द्वारा दबाव बनाने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया। मृतक की पहचान राजेश राघव तिवारी (40) के रूप में हुई है। राजेश ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर अपना परिवार चलाते थे। राजेश की पत्नी सोहानी तिवारी (31) के अनुसार सोमवार रात 12.30 बजे के दौरान तेजप्रताप, करण और 3 अज्ञात युवक ने उनके घर पर दस्तक दी। राजेश ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उन्हें साथ बाहर चलने को कहा। 5 मिनट में आता हूं कहकर राजेश बाहर गए। आधे घंटे तक घर नहीं लौटे तो सोहानी बाहर निकली।

इस दौरान उसने देखा कि पांचों आरोपी राजेश को बुरी तरह पीट रहे थे। इससे सोहानी भयभीत हो गई। पांचों युवकों ने अधमरे हालत में राजेश को घर के भीतर ला कर सुला दिया और कहा कि कुछ देर बाद होश आ जाएगा। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने राजेश की पत्नी सोहानी को धमकाते हुए चाय बनाने को कहा।

Read More मुंबई: कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार से जल्द से जल्द विपक्ष के नेता को मंजूरी देने की मांग की

उनके साथ आपत्तिजनक बातें कीं। सोहानी ने उनसे मारपीट का कारण पूछा तो अभी मारा नहीं है पैसे नहीं मिले तो और मारेंगे कहकर आरोपी चले गए। बाद में जांच करने पर राजेश के होठों से खून निकलता दिखाई दिया। पीठ पर भी जख्मों के निशान थे और कंधा सूजा हुआ था। डर के मारे सोहानी ने किसी को कुछ नहीं बताया।

हालांकि, मंगलवार की सुबह राजेश को जगाने गई तो उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया, लेकिन सोहानी का बयान दर्ज नहीं किया गया। कांग्रेस नेता प्रमोदसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग वाड़ी थाने पहुंचे। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वाड़ी के पीआई ने उन्हें जांच कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Read More लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया; यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स सील 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस  नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस 
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस...
मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया
मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 
मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी
पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 
बेंगलूरु : मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उत्तर कर्नाटक में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी में पानी छोड़ने का किया अनुरोध 
मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media