भिवंडी के ग्रामीण इलाके में गोदाम से साढ़े 97 लाख का मखाना चोरी... FIR दर्ज
Makhana worth 97.5 lakhs stolen from a warehouse in a rural area of Bhiwandi... FIR registered

गोदाम मैनेजर विवेक कुमार रामवृक्ष शर्मा ने अपने आर्थिक फायदे के खातिर चोरी कर ली। जिसकी जानकारी मिलने पर मखाना व्यापारी दिपेंद्र जैन ने नारपोली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश वडणे कर रहे है।
भिवंडी : भिवंडी के ग्रामीण इलाके में बड़े पैमाने पर बेयर हाउस व गोदाम है। इन गोदामों में विभिन्न कंपनियों का माल इकट्ठा कर रखा जाता है। मानकोली के एक ऐसे ही गोदाम से 97.50 लाख कीमत के मखाने की 1250 बोरिया चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। नारपोली पुलिस ने ठाणे मिरारोड़ के रहने वाले मखाना व्यापारी दिपेंद्र चंद्रसेन जैन की शिकायत पर गोदाम मैनेजर विवेक कुमार रामवृक्ष शर्मा के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मिरारोड़ ठाणे के रहने वाले दिपेंद्र चंद्रसेन जैन की सागर कॉम्प्लेक्स मानकोली में गोदाम है। इस गोदाम में 9 जनवरी 2024 से 10 जून के दरमियान 1250 बैग (बोरियां) मखाना सफाई व छटाई के लिए आया था। जिसकी बाजार कीमत 95.50 लाख रूपये थी।
गोदाम मैनेजर विवेक कुमार रामवृक्ष शर्मा ने अपने आर्थिक फायदे के खातिर चोरी कर ली। जिसकी जानकारी मिलने पर मखाना व्यापारी दिपेंद्र जैन ने नारपोली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश वडणे कर रहे है।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List