मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा हादसा... ट्रैक्टर और बस की टक्कर में 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

Major accident on Mumbai Express Highway... 5 pilgrims died in collision between tractor and bus, more than 30 people injured

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा हादसा... ट्रैक्टर और बस की टक्कर में 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

नवी मुंबई पुलिस के डीसीपी पंकड दहाने ने कहा कि मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बस के खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आषाढ़ी वारी के लिए 54 लोगों को लेकर एक बस डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी।

मुंबई: मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर पनवेल के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आषाढ़ी वारी के लिए मुंबई से पुणे की ओर निकली एक नीजी बस पनवेल के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 तीर्थयात्रियों  की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी। इस दौरान पनवेल के पास मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर बस के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आने की वजह से ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। और बस ट्रैक्टर से टकराकर खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद मुंबई एक्सप्रेस हाईवे मुंबई लोनावला लेन पर जाम लग गया था।

Read More ठाणे : बेवफाई के शक में पत्नी की हत्या

नवी मुंबई पुलिस के डीसीपी पंकड दहाने ने कहा कि मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बस के खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आषाढ़ी वारी के लिए 54 लोगों को लेकर एक बस डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी।

Read More आचार संहिता लागू होने से पहले जरूरी घोषणा... नगर निगम कर्मचारियों को 29 हजार रुपये का बोनस

इस दौरान पनवेल के पास मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर नीजी बस के आगे एक ट्रैक्टर आ गया। जिसके कारण बस ट्रैक्टर से टकराकर 20 फीट खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 42 यात्री घायल हो गए। मृतकों में बस में सवार 3 लोग और ट्रैक्टर में बैठे दो लोग शामिल है।

Read More नालासोपारा : तुलींज पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र : लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए महाराष्ट्र : लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए
महाराष्ट्र के मालेगांव के पास गुरुवार को रेल हादसा हुआ है. अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से...
मुंबई : 2.3 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप; वकील की जमानत याचिका खारिज
ठाणे:: डाक विभाग में नौकरी दिलाने का वादा करके 3 लाख रुपये की ठगी
मुंबई: एसबीएसबीएल के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
नवी मुंबई पुलिस ने सुक्खा नामक शूटर को गिरफ्तार 
मुंबई कस्टम्स ने 1.25 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी करने की कोशिश में दो लोगों को गिरफ्तार किया
रियाद - मुंबई उड़ान को "सुरक्षा अलर्ट" के बाद मस्कट की ओर मोड़ दिया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media