महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने विशालगढ़ किले का किया दौरा...
Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar visited Vishalgad Fort...
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बृहस्पतिवार शाम कोल्हापुर के विशालगढ़ किले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किले के करीब रहने वाले लोगों के वाहनों और घरों को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने प्रत्येक को 50,000 रुपये तत्काल राहत की घोषणा की।
मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बृहस्पतिवार शाम कोल्हापुर के विशालगढ़ किले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किले के करीब रहने वाले लोगों के वाहनों और घरों को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने प्रत्येक को 50,000 रुपये तत्काल राहत की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किए गए नुकसान के आकलन से पता चला है कि हिंसा में 2.85 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। नुकसान के आकलन से संबंधित प्रस्ताव संभागीय आयुक्त कार्यालय को भेज दिया गया है। वहां से इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
बता दें कि रविवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान हिंसा में बदल गया था। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। बाद में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।
Comment List